Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर के रिहायशी इलाके में भीषण आग, VIDEO:रस्सी-त्रिपाल व प्लास्टिक गोदाम की लपटें 10 फीट तक उठीं, लाखों का सामान जला

    17 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले के पडरौना नगर में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घनी आबादी वाले इलाके में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि करीब 200 मीटर तक काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया। ऊंची लपटें देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। यह आग न्यू मद्धेशिया रस्सी भंडार के गोदाम में लगी, जिसमें प्लास्टिक के झाड़ू, रस्सी, त्रिपाल और अन्य ज्वलनशील सामान रखा था। यह गोदाम सदर विधायक मनीष जायसवाल के मैरिज हॉल शिवराम पैलेस के पीछे स्थित है। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरा गोदाम धू-धू कर जलने लगा। उठते धुएं से पूरा पडरौना नगर प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पडरौना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए और एहतियातन आसपास के घरों व दुकानों को खाली कराया गया। हादसे की तस्वीरें देखिए बगल में था पेट्रेाल पंप घटनास्थल के नजदीक एक पेट्रोल पंप होने के कारण स्थिति और संवेदनशील हो गई थी। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गोदाम में लाखों रुपये का सामान रखा था, जिसके जलकर खाक होने की आशंका है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में जन कल्याण मेला होगा आयोजित:एक दिन, एक जगह, डेढ़ सौ सुविधाएं होगा थीम, 22 फरवरी को कोर्ट में लगेगा
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा: फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार:फतेहपुर में राधानगर पुलिस ने फर्जी आईडी से परीक्षा देते पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment