Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 70 करोड़ का GST घोटाला उजागर:फर्जी इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार की आड़ में पंजाब से दो आरोपी गिरफ्तार

    21 hours ago

    1

    0

    मेरठ में करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। बहसूमा थाने में दर्ज एक मुकदमे की जांच के दौरान एसआईटी ने फर्जी इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार की आड़ में चल रहे करीब 70 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा किया। इस मामले में पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र बहादुर सिंह, निवासी गोविंदगढ़, थाना मंडी, जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) और धर्मेंद्र कुमार पुत्र वासुदेव के रूप में हुई है। उनके कब्जे से दो लैपटॉप और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कई फर्जी फर्में बनाकर जाली जीएसटी बिल जारी किए और बिना वास्तविक माल की खरीद-फरोख्त के भारी टर्नओवर दिखाया। इस तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत लाभ उठाकर टैक्स रिफंड क्लेम किया गया। अब तक करीब 70 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन के साक्ष्य मिले हैं। साथ ही लगभग 6 करोड़ 99 लाख रुपये की अवैध धनराशि के गबन की भी पुष्टि हुई है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी क्राइम अविनाश कुमार और सीओ एसआईटी सुचिता सिंह ने बताया कि गिरोह का नेटवर्क अन्य जिलों और राज्यों तक फैला हो सकता है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है और बैंक खातों, जीएसटी रिटर्न तथा अन्य वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में परिवहन मेला आयोजित:7.5 टन तक के वाहनों के लिए वन टाइम टैक्स योजना लागू
    Next Article
    गाजीपुर में जन कल्याण मेला होगा आयोजित:एक दिन, एक जगह, डेढ़ सौ सुविधाएं होगा थीम, 22 फरवरी को कोर्ट में लगेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment