Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में कृषि छात्रों के लिए कार्यशाला आयोजित:सतत कृषि एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर मिला प्रशिक्षण

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर कृषि विज्ञान केंद्र और पीजी कॉलेज गाजीपुर के कृषि संकाय ने बीएससी (कृषि) अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की। यह कार्यशाला शनिवार को "सतत कृषि एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन" विषय पर ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम (RAWEP) के तहत आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि शिक्षा को केवल सैद्धांतिक न रखकर उसे व्यवहारिक, समाजोपयोगी और रोजगारोन्मुख बनाना है। इसका लक्ष्य छात्रों को ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक कृषि समस्याओं को समझने, वैज्ञानिक समाधान विकसित करने और स्वरोजगार के अवसर पहचानने में सक्षम बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल ने बताया कि ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम छात्रों को सीधे किसानों और ग्रामीण समुदाय से जोड़ता है। यह उन्हें फसल प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, कृषि उद्यमिता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी समझ प्रदान करता है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में रोजगार और स्टार्टअप की व्यापक संभावनाओं पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. (डॉ.) जी. सिंह ने जानकारी दी कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने कृषि स्नातक पाठ्यक्रम में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम को अनिवार्य किया है। इसके तहत छात्रों को कुल 20 सप्ताह का चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें एक सप्ताह का आधारभूत प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में, पांच सप्ताह का तकनीकी प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र में और तीन सप्ताह का अभ्यास प्लांट हेल्थ क्लिनिक में फसल रोग एवं कीट प्रबंधन पर शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तस्वीरों में देखिए मसाने की होली:मणिकर्णिका घाट पर जलती चिताओं के बीच खेला रंग, गले में पहने नरमुंड
    Next Article
    युवती से टेलीग्राम पर 3.19 लाख रुपये की ठगी:हापुड़ में घर बैठे कमाई का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने लूटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment