Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में रौजा ओवरब्रिज पर महीनों से पसरा अंधेरा:अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब, हादसे और छिनैती का बढ़ा खतरा

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर शहर के व्यस्ततम रौजा ओवरब्रिज पर लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें पिछले कई महीनों से खराब पड़ी हैं। इसके चलते रात के समय वाहन चालकों और राहगीरों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ रहा है। पुल पर गिनी-चुनी लाइटें ही जल रही हैं, जबकि अधिकांश बंद होने से दुर्घटना और आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द खराब लाइटों की मरम्मत कराने की मांग की है। रौजा ओवरब्रिज शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण रात में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या दो से ढाई महीने से बनी हुई है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता स्थानीय निवासी रामविलास गुप्ता ने बताया कि ओवरब्रिज की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें पिछले दो से ढाई महीने से खराब हैं। केवल एक-दो लाइटें ही जल रही हैं, जिससे पूरे पुल पर अंधेरा पसरा रहता है। उन्होंने बताया कि पुल के नीचे वन विभाग की ओर जाने वाले रास्ते के पास कबाड़ी और अन्य लोगों का डेरा रहता है। अंधेरे का फायदा उठाकर छिनैती जैसी घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। उनका कहना है कि जब पुल की लाइटें जलती हैं तो नीचे का रास्ता भी रोशन रहता है, जिससे लोगों को सुरक्षित आवागमन में सुविधा मिलती है। जिम्मेदार अधिकारी भी इसी मार्ग से गुजरते हैं एक अन्य स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें दो महीने से अधिक समय से खराब हैं। उन्होंने कहा कि इसी मार्ग से संबंधित विभाग के अधिकारी और जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी रोज गुजरते हैं, इसके बावजूद समस्या की अनदेखी की जा रही है। रात के समय पुल के नीचे से गुजरने में लोगों को डर लगता है और विभाग को जल्द मरम्मत करानी चाहिए। मरम्मत के बजाय सिर्फ ऑन-ऑफ करने का आरोप स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि विभागीय कर्मचारी प्रतिदिन सुबह जल रही लाइटों को बंद करने और शाम को उन्हें चालू करने तो आते हैं, लेकिन खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा या आपराधिक घटना हो सकती है। नगर पालिका ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि उन्हें अब इस समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराकर रौजा ओवरब्रिज पर समुचित प्रकाश व्यवस्था बहाल की जाएगी। वहीं स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ-कर्नाल हाईवे पर डंपर से भिड़ा तेज रफ्तार ट्रक:चालक केबिन में फंसा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, शामली के बुटराड़ी गांव के पास हादसा
    Next Article
    थाना परिसर में पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा:अमेठी में एसपी ने की पूजा-अर्चना, नव चयनित उप निरीक्षकों और चौकीदारों का किया सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment