Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाना परिसर में पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा:अमेठी में एसपी ने की पूजा-अर्चना, नव चयनित उप निरीक्षकों और चौकीदारों का किया सम्मान

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी के इन्हौना थाना परिसर स्थित श्री दक्षिणेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने पूजा-अर्चना कर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक पद पर चयनित पुलिसकर्मियों और चौकीदारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम देर रात तक श्रद्धा और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। थाना परिसर में स्थापित श्री दक्षिणेश्वर पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने स्वयं पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और मंदिर में स्थापित प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने भी पूजा में सहभागिता की। उप निरीक्षक पद पर चयनित चार आरक्षियों का सम्मान प्राण प्रतिष्ठा के बाद एसपी ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) पद पर चयनित चार आरक्षियों को सम्मानित किया। इनमें गोविंद यादव, विजय पाल, आकाश कुमार और महिला आरक्षी शालिनी शामिल रहीं। सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। एसपी ने उन्हें ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ पुलिस सेवा निभाने के लिए प्रेरित किया। चौकीदारों को छाता और वस्त्र किए भेंट कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सूचना संकलन में अहम भूमिका निभाने वाले चौकीदारों को भी सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें छाता और वस्त्र भेंट कर जनपद पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। कई अधिकारी रहे मौजूद समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम रात करीब 10 बजे शुरू हुआ और देर रात लगभग 12 बजे तक चला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में रौजा ओवरब्रिज पर महीनों से पसरा अंधेरा:अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब, हादसे और छिनैती का बढ़ा खतरा
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में तीन एसडीएम के तबादले:मोहम्मदी, सदर और पलिया तहसीलों में बदली जिम्मेदारियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment