Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में सप्लाई के पानी में आ रहा बालू:4-5 दिन से परेशान हैं लोग, पानी छानकर पीने को मजबूर लोग

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के वार्ड नंबर 16 के मिश्र बाजार में इन दिनों घरों में आने वाले सप्लाई के पानी से लोग परेशान हैं। नल खोलते ही पानी के साथ बालू निकल रहा है। बाल्टी में पानी भरने के कुछ देर बाद ही नीचे बालू की मोटी परत साफ दिखाई देने लगती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह समस्या पिछले चार-पांच दिनों से बनी हुई है। दोपहर की सप्लाई में बालू की मात्रा ज्यादा आती है, जबकि सुबह-शाम भी पानी पूरी तरह साफ नहीं रहता है। वार्ड के सभासद साहबान अली ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत नगर पालिका के ईओ धीरेंद्र कुमार राय और जल निगम के अफसरों से की है। उन्होंने सप्लाई के पानी से निकले लाल बालू को प्लास्टिक में भरकर ईओ को दिखाया भी था। उस समय जांच कराने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। सभासद का यह भी कहना है कि बारिश के समय इलाके में कई बार काला और बदबूदार पानी आने की शिकायत भी रहती है। चार-पांच दिनों से सप्लाई के पानी में बालू सुभाष नगर के सभासद के मुताबिक, ददरी घाट, मियांपुरा समेत शहर के कुछ अन्य इलाकों से भी पानी में बालू आने की शिकायतें मिली हैं। मिश्र बाजार की रहने वाली नीलम कुमारी ने बताया कि चार-पांच दिनों से सप्लाई के पानी में बालू आ रहा है। बारिश होने पर पानी और गंदा हो जाता है। उनका कहना है कि मजबूरी में वे पानी को कुछ देर रखती हैं ताकि बालू नीचे बैठ जाए, फिर पानी छानकर खाना बनाने और पीने में इस्तेमाल करती हैं। वहीं, ममता देवी ने बताया कि पानी भरते समय बर्तन में बालू साफ दिखाई देता है। दोपहर में इसकी मात्रा ज्यादा रहती है। पीने के पानी के लिए अब उन्हें फिल्टर का पानी खरीदना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका को पानी का टैक्स समय से देने के बावजूद उन्हें साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सप्लाई लाइन में आखिर बालू पहुंच कहां से रहा है और इसकी जांच अब तक क्यों नहीं हुई। लोगों ने नगर पालिका से पाइपलाइन की जांच कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट में सर्वे करेंगे भाजपाई:कम्युनिटी सेंटर में दुकानें बनाने के मामले में फील्ड पर देखेंगे हालात
    Next Article
    बृजभूषण और बाबा रामदेव का खत्म हुआ पुराना विवाद:दिल्ली में मुलाकात, संतों की मध्यस्थता से गिले-शिकवे दूर किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment