Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत:ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, पत्नी गंभीर घायल

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के बकसुपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार संजय यादव को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में संजय यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। विरनो थाना क्षेत्र के डाड़ी कला गांव निवासी संजय यादव अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में फूलपुर जा रहे थे। वीर अब्दुल हमीद सेतु से पहले बकसुपुर चौराहे के पास यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी को हल्की चोटें आईं। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि दुर्घटनास्थल से मृतक की ससुराल महज एक किलोमीटर की दूरी पर थी। मृतक संजय यादव, डाड़ी कला निवासी झब्बू यादव के तीन पुत्रों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र है। पुलिस फिलहाल फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा पर दिए निर्देश:होली, नवरात्र मेले को लेकर अतिक्रमण और नशेड़ी चालकों पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    कानपुर में विधायक और महापौर ने भूमि पूजन किया:40 लाख की लागत से सड़क का निर्माण, 6 दशक का इंतजार खत्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment