Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में विधायक और महापौर ने भूमि पूजन किया:40 लाख की लागत से सड़क का निर्माण, 6 दशक का इंतजार खत्म

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-20 स्थित गड़रियनपुरवा के लोगों के लिए मंगलवार का दिन खास रहा। यहां पिछले करीब 60 दशक से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय और गोविंद नगर से विधायक सुरेंद्र मैथानी मौजूद रहे। 123/349 ताजिंदर ऑटो पार्ट्स से रखखा सिंह बॉडी मेकर तक जाने वाली इस सड़क का निर्माण 40 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। सड़क आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) तकनीक से बनेगी, जिससे यह ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होगी। इससे जलभराव और बार-बार सड़क टूटने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। दशकों पुरानी मांग पूरी विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि क्षेत्र के लोग कई दशकों से खराब सड़क की समस्या झेल रहे थे। अब सरकार और नगर निगम के प्रयास से यह सड़क बनने जा रही है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। महापौर प्रमिला पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा किया जाए। ये लोग रहे मौजूद भूमि पूजन कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद नीरज रक्सेल, मंडल अध्यक्ष अजय समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क निर्माण की शुरुआत पर खुशी जताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत:ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, पत्नी गंभीर घायल
    Next Article
    संभल मंदिर-मस्जिद विवाद, सुप्रीम कोर्ट के स्टे से सुनवाई टली:वक्फ बोर्ड ने पक्षकार बनने का आवेदन दिया, अगली सुनवाई 24 मार्च को होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment