Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा पर दिए निर्देश:होली, नवरात्र मेले को लेकर अतिक्रमण और नशेड़ी चालकों पर होगी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर। होली और चैत्र नवरात्र मेले के मद्देनजर मिर्जापुर में सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। जिलाधिकारी एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार गंगवार ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने फुटपाथ और डिवाइडर पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और यातायात प्रभारी को होली पर्व पर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। इस दौरान वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी और शराब या अन्य मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग की प्रमुख सड़कों के फुटपाथ व डिवाइडर से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने फुटपाथ को सड़क के बराबर समतल कराने पर जोर दिया, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। मुख्य मार्गों पर किसी भी स्थिति में अवैध पार्किंग न होने के भी निर्देश दिए गए। चैत्र नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल में भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन पहले से करने को कहा गया है। नगर पालिका परिषद और एनएच प्रबंधन को विंध्याचल, नगर क्षेत्र तथा अष्टभुजा से गैपुरा तक स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण कर खराब लाइटों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए। सड़क सुरक्षा नीति के तहत ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड और वाहन चालकों के लाइसेंस की नियमित जांच की जाएगी। स्कूल-कॉलेजों में एनसीसी व एनएसएस के छात्र-छात्राओं के माध्यम से यातायात नियमों के पालन को लेकर गोष्ठियां आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। दुर्घटना में घायलों के त्वरित उपचार के लिए अस्पतालों में इमरजेंसी व्यवस्था मजबूत करने और हाईवे के पास स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अशोक कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विजय कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी गोवा लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में 5 दिन बाद पहुंचा कैदी का शव:तनाव को देखते हुए गांव में पुलिसकर्मी तैनात, 6 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार
    Next Article
    गाजीपुर में सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत:ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, पत्नी गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment