Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर पुलिस ने खेली अनोखी 'कुर्ता-फाड़' होली:एसपी-एसपी ग्रामीण के कपड़े फाड़े, कीचड़ में भोजपुरी गानों पर झूमे

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर पुलिस लाइन में इस वर्ष होली का जश्न बेहद खास और अनोखे अंदाज में मनाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज राजा के नेतृत्व में अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ पारंपरिक 'कुर्ता-फाड़ होली' खेली। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे के कुर्ते फाड़ते हुए जमकर रंग और गुलाल उड़ाया। उत्साह इतना अधिक था कि एसपी ग्रामीण के भी कपड़े फट गए, और वे केवल जींस पैंट में दिखाई दिए। पहले 5 तस्वीरें देखिए… रंग-गुलाल के साथ-साथ पुलिसकर्मियों ने कीचड़ की होली भी खेली। डीजे पर बज रहे भोजपुरी गानों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। पुलिसकर्मी लोकप्रिय भोजपुरी गीत “उपरा से डाल के चदरिया, लहरिया लूट ये राजा” पर जमकर थिरकते दिखे। इसके अतिरिक्त, 'नागिन' धुन पर कई पुलिसकर्मियों ने नागिन डांस कर मनोरंजन का नया रंग घोला। इस रंगारंग कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। मर्दा थाना की थाना अध्यक्ष तारावती देवी और महिला कांस्टेबलों ने भी एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का जश्न मनाया। पुलिस लाइन का पूरा परिसर रंगों, संगीत और हंसी-मजाक से सराबोर रहा। यह आयोजन पुलिस विभाग में आपसी भाईचारे और उत्साह का शानदार उदाहरण बन गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दलित से भट्‌ठा संचालकों ने हड़पे 1.59 लाख:पीड़ित बोला- पैसा मांगने पर गाली-गलौच की, जान से मारने की धमकी दी
    Next Article
    रुपए न देने पर डेयरी संचालक पर हमला:लूटपाट, तोड़फोड़ का लगाया आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार; वारदात CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment