Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रुपए न देने पर डेयरी संचालक पर हमला:लूटपाट, तोड़फोड़ का लगाया आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार; वारदात CCTV में कैद

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन के उरई शहर में डेयरी संचालक के साथ मारपीट और चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में डेयरी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली उरई में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक को किस तरीके से बेरहमी से पीटा जा रहा है। उरई कोतवाली क्षेत्र के बंबी रोड पटेल नगर निवासी विक्रांत प्रताप सिंह पुत्र प्रताप सिंह की राजेंद्र नगर बैंक कॉलोनी में दूध डेयरी है। विक्रांत के अनुसार 4 मार्च की रात करीब 10:15 बजे अपनी डेयरी बंद कर घर लौट रहा था। तभी डेयरी के सामने सुमित भारती, सागर कुशवाहा, आलोक, अभय गिहार सहित करीब सात अन्य अज्ञात युवक वहां आ गए। आरोप है कि सभी लोग शराब के नशे में थे और उन्होंने विक्रांत को रोककर शराब पीने के लिए अवैध रूप से रुपये मांगने लगे। विक्रांत द्वारा रुपये देने से मना करने पर सभी आरोपियों ने एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आलोक नामक युवक ने चाकू निकालकर जान से मारने की नीयत से विक्रांत पर कई वार कर दिए, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसी बीच एक अन्य युवक ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने डेयरी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी तोड़फोड़ की और उसकी बुलेट मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा जेब में रखे करीब 800 रुपये भी छीनकर ले गए। घटना के दौरान मौके पर पहुंचे अतुल और महेश ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसने सुमित को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी भाग निकले। वही पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने कोतवाली उरई में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर पुलिस ने खेली अनोखी 'कुर्ता-फाड़' होली:एसपी-एसपी ग्रामीण के कपड़े फाड़े, कीचड़ में भोजपुरी गानों पर झूमे
    Next Article
    LDA के फ्लैटों पर 2 लाख तक छूट:पहले आओ, पहले पाओ; 27 मार्च तक फेस्टिवल सीजन का ऑफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment