Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गजरौला में मच्छर जनित रोगों पर जागरूकता:प्रधानाध्यापक बोले- रोगों की रोकथाम में विद्यालय और समुदाय की भागीदारी जरूरी

    11 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के गजरौला में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय तिगरी में शनिवार को वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अभियान के तहत विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएमसी सदस्यों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य मच्छर जनित रोगों के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। सदस्यों को घरों और विद्यालय परिसर के आसपास जलभराव रोकने, कूलर व पानी की टंकियों की नियमित सफाई करने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के लिए जागरूक किया गया। प्रधानाध्यापक डॉ. जोगिन्द्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता रोग नियंत्रण का प्रमुख आधार है। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए विद्यालय, अभिभावकों और समुदाय की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सदस्यों से आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में सभी एसएमसी सदस्यों ने अभियान में सहयोग करने और समुदाय को मच्छर जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली के बछरावां रेलवे स्टेशन की फॉल सीलिंग भरभराकर गिरी:7 करोड़ से 3 महीने पहले बना था, उद्घाटन से पहले ही जान बचाकर भागे यात्री
    Next Article
    कानपुर में बुजुर्ग दंपती से चेन लूटी:24 घंटे में 100 CCTV से खुलासा, गोल्फ क्लब के 2 वर्कर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment