Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली के बछरावां रेलवे स्टेशन की फॉल सीलिंग भरभराकर गिरी:7 करोड़ से 3 महीने पहले बना था, उद्घाटन से पहले ही जान बचाकर भागे यात्री

    13 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के बछरावां रेलवे स्टेशन पर शनिवार को पोर्च में लगी फॉल सीलिंग अचानक गिर गई। बछरावां कस्बे के रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत करीब 7 करोड़ रुपए की लागत से लगभग तीन माह पहले तैयार हुआ भवन अभी उद्घाटन का इंतजार कर रहा है। शनिवार को टिकट विंडो के पास लगी फॉल सीलिंग का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय वहां कई यात्री बैठे थे। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। स्टेशन पर हुए इस निर्माण कार्य का अभी तक उद्घाटन नहीं हुआ है और न ही उद्घाटन की कोई तारीख तय की गई है। इसी बीच फॉल सीलिंग गिरने की घटना से निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। देखिए 2 तस्वीरें… यात्रियों ने बताया- साइकिल स्टैंड का गेट और प्लेटफॉर्म की टाइल्स भी उखड़ीं दैनिक यात्रियों पंकज, राहुल, अभिषेक, शिवनंदन, मनोज कुमार, लव कुश और ओम प्रकाश ने बताया कि कुछ दिन पहले स्टेशन के साइकिल स्टैंड का गेट उखड़ गया था। इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगी टाइल्स भी निकल गई थीं। यात्रियों ने स्टेशन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित खामियों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार बाजपेई ने बताया कि फॉल सीलिंग का एक हिस्सा गिरा है। उन्होंने बताया कि सीलिंग के ऊपर से बारिश का पानी टपक रहा था, जिसके कारण यह हिस्सा गिर गया। घटना की जानकारी लखनऊ मंडल के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। --------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनीं आराधना मिश्रा 'मोना':अजय राय को हटाया; इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष, देवेंद्र निषाद-आलोक प्रसाद को उपाध्यक्ष बनाया कांग्रेस नेतृत्व ने आराधना मिश्रा 'मोना' को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है। पार्टी ने सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। गोरखपुर के देवेंद्र निषाद महरा और महराजगंज के आलोक प्रसाद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाने से 500 मीटर दूर युवक को गोली मारी:हाथ-पैर में लगी गोली, आजमगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े किया हमला
    Next Article
    गजरौला में मच्छर जनित रोगों पर जागरूकता:प्रधानाध्यापक बोले- रोगों की रोकथाम में विद्यालय और समुदाय की भागीदारी जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment