Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात के खेड़ा में मारपीट के बाद प्रशासन की कार्रवाई, राज्य राजमार्ग से हटाए गए 50 अवैध ढांचे

    2 hours from now

    1

    0

    खेड़ा, एक सितंबर गुजरात के खेड़ा जिले के महुधा कस्बे में ऑटो-रिक्शा चालक से कहासुनी होने पर एक कार चालक की कथित तौर पर पिटाई किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को प्रशासन ने राज्य राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण कर बनाए गये करीब 50 ढांचों को हटा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का उद्देश्य वाहनों की आवाजाही सुचारू करना था।खेड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय पटेल ने बताया कि सोमवार शाम फीनव भागोल इलाके में घटनास्थल के निकट अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 250 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पटेल ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘महुधा के फीनव भागोल इलाके में सोमवार शाम कार चालक जिग्नेशभाई पटेल का एक ऑटो-रिक्शा चालक से विवाद हो गया था।इसके बाद रिक्शा चालक ने अपने रिश्तेदारों को बुलाया और जिग्नेशभाई पर हमला किया।’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमले में जिग्नेशभाई पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। महुधा थाने में मारपीट के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गये हैं। पटेल ने बताया कि मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 250 पुलिसकर्मियों और 25 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एआई दौर में भारतीय संगीत और भाषाएं बचाने के लिए विशेष प्रयास जरूरी: प्रसून जोशी
    Next Article
    बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का परिसर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment