Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का परिसर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    21 hours ago

    1

    0

    पटना, एक सितंबर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) परिसर की स्थापना के लिए मंजूरी दे दी है, जिससे राज्य की समृद्ध रंगमंच और मंचीय कला की परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा। चौधरी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही रंगमंच कला के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए बिहार संगीत नाटक अकादमी की स्थापना कर चुकी है, ऐसे में एनएसडी परिसर इन प्रयासों को और मजबूती देगी।चौधरी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार परिसर के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराने और स्वीकृत निर्माण लागत का 50 प्रतिशत हिस्सा वहन करने के लिए कदम उठा रही है।’’ उन्होंने एनएसडी परिसर को बिहार की सांस्कृतिक विरासत, युवा प्रतिभाओं और आधुनिक रंगमंच के भविष्य में निवेश बताया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच साझेदारी से राष्ट्रीय रंगमंच के क्षेत्र में राज्य की पहचान और मजबूत होगी। दिल्ली स्थित एनएसडी देश के प्रमुख रंगमंच प्रशिक्षण संस्थानों में से एक है।इसकी स्थापना संगीत नाटक अकादमी ने 1959 में अपनी एक इकाई के रूप में की थी। 1975 में यह एक स्वतंत्र इकाई बन गयी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात के खेड़ा में मारपीट के बाद प्रशासन की कार्रवाई, राज्य राजमार्ग से हटाए गए 50 अवैध ढांचे
    Next Article
    हरियाणा विधानसभा में अल्पसंख्यक आयोग सहित 11 महत्वपूर्ण विधेयक पारित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment