Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद की फैक्ट्री में आधी रात लगी आग:पास में था ऑक्सीजन प्लांट, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने 50 मिनट में पाया काबू

    6 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में बुलंदशहर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली और वैशाली फायर स्टेशन से 5 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फैक्ट्री के पास ही ऑक्सीजन प्लांट था। आग को देखते हुए दमकल टीम ने सबसे पहले इसे चपेट में आने से बचाने पर ध्यान दिया। करीब 50 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि आग ऑक्सीजन प्लांट तक नहीं पहुंची। सीएफओ सौरभ कुमार के मुताबिक, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। मोबाइल बैटरी और सेल में लगी थी आग फैक्ट्री कविनगर थाना क्षेत्र में सिल्वर सिटी मॉल के पीछे जीटी रोड पर स्थित है। यहां सीकेसीपीसी रिसाइक्लिंग टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नाम की फैक्ट्री में आग लगी थी। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआत में कोतवाली फायर स्टेशन से 3 गाड़ियां भेजी गईं। फैक्ट्री के पास ऑक्सीजन प्लांट होने की जानकारी के बाद वैशाली फायर स्टेशन से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। सीएफओ सौरभ सिंह ने बताया कि आग मोबाइल की बैटरी, सेल और दूसरे सामान में लगी थी। देखते ही देखते आग फैक्ट्री के टीन शेड तक पहुंच गई। पानी और फोम से बुझाई आग दमकल टीम ने एमएफई से होज पाइप फैलाकर आग पर पानी डालना शुरू किया। आग फैलने की आशंका को देखते हुए मेकेनिकल फोम का भी इस्तेमाल किया गया। करीब 50 मिनट की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई। आग की सूचना मिलने पर फैक्ट्री मालिक ऐश्वर्या राजपूत भी मौके पर पहुंचीं। फायर अधिकारियों ने उनसे भी घटना की जानकारी ली। फिलहाल आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 4 लोगों से 95 लाख की ठगी:जमीन खरीद और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर जाल में फंसाया, FIR दर्ज
    Next Article
    बारिश के कारण कक्षा 12 तक के स्कूल बंद:एटा डीएम एम. अरुनमोली ने दिए आदेश, डीएलएड की परीक्षाएं जारी रहेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment