Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 4 लोगों से 95 लाख की ठगी:जमीन खरीद और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर जाल में फंसाया, FIR दर्ज

    8 hours ago

    1

    0

    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में साइबर अपराधियों ने अलग-अलग तरीकों से चार लोगों से करीब 95.69 लाख रुपए ठग लिए। किसी के बैंक खाते से बिना जानकारी रकम ट्रांसफर कर ली गई तो किसी को जमीन खरीदने के नाम पर झांसे में लिया गया। वहीं एक महिला को टेलीग्राम पर पार्ट टाइम काम और निवेश से मुनाफे का भरोसा देकर 6.69 लाख रुपए ठग लिए गए। चारों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर साइबर थाने में गुरुवार को केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। बैंक खाते से बिना बताए निकाले 19 लाख इलाहाबास गांव निवासी सुनील ने पुलिस को बताया कि साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से बिना जानकारी के 19 लाख रुपए निकालकर दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। शिकायत में घटना की तारीख 15 अक्टूबर 2025 बताई गई है। पीड़ित को खाते से रकम निकलने की जानकारी होने के बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमीन खरीदने के नाम पर 55 लाख ठगे दूसरा मामला ग्रेटर नोएडा निवासी शशांक शेखर से जुड़ा है। उनकी शिकायत के अनुसार आरोपियों ने जमीन खरीदने से संबंधित ऑनलाइन प्रचार किया था। इसी के जरिए आरोपियों ने उनसे संपर्क किया और जमीन दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि 7 नवंबर 2024 से 22 जुलाई 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में उनसे 55 लाख रुपए ले लिए गए। बाद में जमीन नहीं मिली और रकम भी वापस नहीं की गई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंटरनेट बैंकिंग से 15 लाख का ट्रांजैक्शन सेक्टर-142 निवासी प्रद्युम्न कुमार तोमर ने भी साइबर थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने इंटरनेट बैंकिंग के जरिए उनके खाते से 15 लाख रुपए की अनधिकृत निकासी और ट्रांसफर कर दिया। घटना 14 नवंबर 2025 की बताई गई है। पीड़ित ने पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। अब साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। टेलीग्राम पर पार्ट टाइम काम का झांसा, 6.69 लाख ठगे ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी शर्मिष्ठा बनर्जी ने शिकायत में बताया कि अक्टूबर-नवंबर 2024 में कुछ लोगों ने टेलीग्राम के जरिए उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने उन्हें पार्ट टाइम ऑनलाइन काम और निवेश के जरिए मुनाफा कमाने का झांसा दिया। शुरुआत में भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर उनसे रकम जमा करानी शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोपियों के बताए खातों में करीब 6.69 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें ठगी का पता चला। साइबर थाना पुलिस चारों मामलों में बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तस्वीरों में देखिए रामनगर की रामलीला:बिना आधुनिक लाइट और मंच के होती है लीला,पहले दिन रावण जन्म और झीर सागर के झांकी का हुआ दर्शन
    Next Article
    गाजियाबाद की फैक्ट्री में आधी रात लगी आग:पास में था ऑक्सीजन प्लांट, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने 50 मिनट में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment