Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगी:पुलिस और दमकल की टीम ने 150 लोगों की जान बचाई, 20 अस्पताल में भर्ती कराए

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में मंगलवार देर रात एक 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। जिसमें करीब 45 परिवार के लोग फंस गए। आग की सूचना पर डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील और सीएफओ राहुल पाल मौके पर पहुंचे। अलग अलग फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। जहां दमकल की 10 गाड़ी लगीं। करीब 50 फीट की ऊंचाई से सीढी लगाकर दमकल के जवानों ने सभी 150 लोगों को बाहर निकाला। इनमें 20 लोग फ्लैट में धुआं भरने से बेहोश हो गए, जिन्हें अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। आग शार्ट सर्किट से लगनी बताई गई है। ग्राउंड फ्लोर से लगी आग आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगी और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस बिल्डिंग में करीब 40 फ्लैट हैं, जिनमें लगभग 150 लोग निवास करते हैं। सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई कि इमारत में आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण मौजूद नहीं थे, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए, जबकि ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों ने बालकनी से मदद की गुहार लगाई। डीसीपी खुद फोर्स लेकर पहुंचे डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील खुद फोर्स लेकर पहुंचे। जहां सभी सीढियों की मदद से बाहर निकाला। गनीमत रही कि एक बड़ी अनहोनी बच गई। करीब 20 लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य ने नकली या असली हिंदू मसला साइडलाइन किया:अब गोमाता पर सियासत शिफ्ट, 12 मार्च को लखनऊ में करेंगे यात्रा
    Next Article
    बदायूं में बिना अनुमति स्थापित आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई:प्रशासन ने पंचायतघर में रखवाया, माहौल बिगड़ने की आशंका थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment