Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में बिना अनुमति स्थापित आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई:प्रशासन ने पंचायतघर में रखवाया, माहौल बिगड़ने की आशंका थी

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र स्थित खिरिया गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की एक प्रतिमा बिना अनुमति के स्थापित कर दी गई। गांव के कुछ लोगों के विरोध और पुलिस को सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए प्रतिमा को हटवा दिया। इसे अब पंचायतघर में सुरक्षित रखवाया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, प्रतिमा की स्थापना के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। ग्रामीणों के एक वर्ग द्वारा विरोध प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। गांव की प्रधान मेराज बानो के पति कदीर ने बताया कि वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना में आंबेडकर पार्क की स्थापना प्रस्तावित थी, जिसके लिए एसडीएम सदर को आवेदन भी दिया गया था। हालांकि, इसकी स्वीकृति अभी तक नहीं मिली थी। इसके बावजूद, इलाके के कुछ लोग प्रतिमा ले आए और पार्क में बने फाउंडेशन पर स्थापित कर दी। मंगलवार सुबह जब गांव वालों को इसकी जानकारी हुई तो अंदरूनी तौर पर विरोध शुरू हो गया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया गया। देर शाम अलापुर और मूसाझाग थानों की पुलिस बल के साथ सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत के बाद प्रतिमा को हटाने का निर्णय लिया। क्रेन की मदद से प्रतिमा को फाउंडेशन से उतारकर पंचायतघर में रखवाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उचित अनुमति मिलने के बाद ही प्रतिमा की पुनः स्थापना की जाएगी। अलापुर एसएचओ माधव सिंह विष्ट ने बताया कि बिना अनुमति मूर्ति स्थापना से माहौल खराब होने की आशंका थी, इसलिए मूर्ति को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिमा हटाते समय उसका कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उनमें रोष है। हालांकि, अधिकारियों ने इस दावे को खारिज किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगी:पुलिस और दमकल की टीम ने 150 लोगों की जान बचाई, 20 अस्पताल में भर्ती कराए
    Next Article
    युवक को जहरखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार:लैपटॉप-मोबाइल पार, बस से दिल्ली से होली की छुट्‌टी पर लौट रहा था इटावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment