Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में आज 30 डिग्री पहुंचेगा तापमान:दिन में धूप में बढ़ रही चटकी, रात का पारा भी बढ़ रहा

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में शनिवार सुबह से मौसम साफ है। दिन में तेज धूप निकली है। धूप निकलने से गलन में कमी आई है। फरवरी माह बीत चुका है, ऐसे में होली बाद अगले सप्ताह से तापमान में और भी बढ़ोत्तरी होगी। रात का तापमान 15 डिग्री सेलसियस पर पहुंच रहा है। रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने पर दिन का तापमान भी बढ़ रहा है। दिन में तापमान 30 डिग्री पार सुबह न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 7 किलोमीटर प्रति घंटा रही। उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में मौसम के बदलाव का असर रहता है। जैसे ही पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी होती है तो वेस्ट यूपी के जिलों में तापमान बदलता रहा है। हवा की गति बढ़ने के साथ भी तापमान में गिरावट आती है। पिछले वीक में हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदला, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। बढ़ रहा पारा सुबह 8 बजे के करीब धूप खिलने के साथ तापमान बढ़ रहा हैै। दोपहर 2 बजे अधिकतम तापमान पहुंच रहा है। शाम को फिर 5 बजे से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। धूप में लगातार चटकी बढ़ती जा रही है, मौसम विज्ञानियों के अनुसार रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में खाद्य विभाग की छापेमारी:होली से पहले कई खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, नमूने जांच को भेजे
    Next Article
    एटा SSP ने होली पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया:भारी पुलिस बल के साथ गश्त कर अधिकारियों को दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment