Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में आज तेज धूप खिलने से मौसम साफ:एक दिन पहले तेज हवाओं के साथ बारिश से बदला मौसम, 4 डिग्री गिरा तापमान

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद में आज सोमवार को मौसम साफ है। सुबह से धूप खिली है। आज सुबह तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। हवा की गति 12 किमी प्रति घंटा से है। एक दिन पहले रविवार को बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। जिससे आज तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आज धूप के साथ मौसम में राहत मिली है। रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई रविवार को दिन निकलते ही तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे एक साथ मौसम सुहाना हुआ। इस दौरान गरज भी पड़ती रही। हवाओं की गति 30 से 35 किमी प्रति घंटा से रही। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन बाद बूंदाबांदी जैसा मौसम रहा। पिछले 4 दिन से मौसम लगातार बदल रहा है। दिन में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे हैं। रात का तापमान 18 डिग्री सेलसियस पर पहुंच रहा है। रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने पर दिन का तापमान भी बढ़ रहा है। जहां सुबह के समय दिन में धूप खिलती और फिर बादल छाए रहे। आज रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से मौसम बदल गया। लगातार बदल रहा है मौसम इस समय सरसों की फसल पक चुकी है। जहां सरसों की कटाई चल रही है। आज हवा की गति तेज है, जहां सरसों की फसल को अधिक नुकसान पहुंचने का अनुमान है। सरसों एक झड़ने लगती है। यदि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई तो भी सरसों को अधिक नुकसान पहुंचता है। दूसरा गेहूं की फसल में पकड़नी शुरू होने वाली है। बारिश और हवा से गेहूं की फसल गिर जाती है, जिससे पैदावार पर असर पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा का हरिओम हत्याकांड- हथियार बरामद नहीं:सुभासपा ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, बोले- 20 मार्च तक बरामद करें
    Next Article
    जौनपुर में जमीनी विवाद, युवक की पीटकर हत्या:गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात; दो आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment