Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में जमीनी विवाद, युवक की पीटकर हत्या:गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात; दो आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गोबरा गांव निवासी सच्चिदानंद मिश्रा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, सच्चिदानंद मिश्रा (पुत्र रामचरन मिश्रा) का अपने पड़ोसी विष्णु मिश्रा (पुत्र संतोष मिश्रा) से जमीन और लेन-देन को लेकर पुराना विवाद था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के कारण विष्णु मिश्रा ने 12 मार्च को सच्चिदानंद को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। रविवार, 15 मार्च की रात करीब 9 बजे सच्चिदानंद मिश्रा गांव के पास ताडक मिश्रा के ट्यूबल मशीन पर मौजूद थे। इसी समय कुछ हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने सच्चिदानंद को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सच्चिदानंद मिश्रा को तत्काल डोभी सीएससी बीरीबारी भेजा गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसके मद्देनजर एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में आज तेज धूप खिलने से मौसम साफ:एक दिन पहले तेज हवाओं के साथ बारिश से बदला मौसम, 4 डिग्री गिरा तापमान
    Next Article
    हथियार सप्लायर ने गोलियों से 'राघव' लिखा:बुलंदशहर में सोशल मीडिया पर पोस्ट आई सामने, SP ने दिए जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment