Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में बहन से मिलने घर पहुंचे सीएम योगी:हालचाल पूछा, बच्चों के साथ फोटो खिंचाई,गेस्ट हाउस में चने की दाल- तोरई की सब्जी खाई

    3 hours ago

    1

    0

    CM योगी आदित्यनाथ शुक्रवार रात में करीब 9 बजे गाजियाबाद के मुरादनगर में अपनी बहन पुष्पा चौधरी से मिलने उनके घर पहुंचे। उनकी बहन का घर राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा सोसायटी में है। सीएम योगी के सोसायटी पहुंचते ही लोग फ्लैट से बाहर निकल आए। वे जय श्री के जयकारे लगाने लगे। सीएम योगी ने हाथ हिलाकर शांत कराया। इसके बाद सीएम सीधे बहन के घर में प्रवेश किए। यहां करीब 45 मिनट तक रुके। इस दौरान उन्होंने बहन का हाल चाल पूछा। जब वह सोसायटी से निकलने लगे तो बच्चों ने उनसे फोटो खिंचाने की जिद की। सीएम ने उनके साथ फोटो खिंचाई। उसके बाद कार में बैठकर सीधे पीडब्ल्यू गेस्ट हाउस पहुंचे। रात में उनके लिए ठहरने और खाने का यहीं पर इतंजाम किया गया था। सीएम ने रात्रि प्रवास के दौरान यहां पर सादा भोजन किया। उन्हें खाने में लौकी- चना की दाल, रोटी, चावल के साथ केले, लौकी और तोरई की सब्जी परोसी गई। सीएम शनिवार को यहां से आज बुलंदशहर जाएंगे। बहन के पति का ब्रेन हैमरेज से हुआ था निधन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन पुष्पा चौधरी मुरादनगर में रहती हैं। उनके पति राजेंद्र चौधरी का कुछ समय पहले ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया था। गाजियाबाद आने से पहले उनका परिवार वैशाली में रहता था। करीब ढाई साल पहले राजनगर एक्सटेंशन में शिफ्ट हुआ था। तब से उनका परिवार यहीं पर रहता है। बताया जाता है कि सीएम योगी जब भी गाजियाबाद आते हैं अपनी बहन से मिलने उनके घर जरूर आते हैं। 868 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया सीएम योगी शुक्रवार को करीब साढ़े 3 बजे मुरादनगर आए थे। यहां उन्होंने मुरादनगर और मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 868 करोड़ के 90 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में तय किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे भी बजेंगे और कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें लड़की से पूछा- शादी करोगी, मना करते ही गोली मारी:चिल्लाते हुए भागा- किसी और की नहीं होने दूंगा; मेरठ में बीच सड़क वारदात मेरठ में सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में बीच सड़क 24 साल की लड़की को गोली मार दी। गुरुवार रात 11 बजे आरोपी ने सहेली के साथ लड़की को रोका। उससे पूछा- मुझसे शादी कर लो। लड़की ने मना किया तो बंदूक निकाल ली। फायर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'कांवड़ यात्रा में तेज डीजे और फूहड़ गानों से बचें':बरेली में धर्म सभा में संत बोले- देव स्वरूप बनकर सड़क पर नृत्य न करें
    Next Article
    कन्नौज में 21% कम बारिश से बढ़ी गर्मी-उमस:सामान्य से कम बारिश ने बढ़ाई परेशानी, धान की खेती पर भी संकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment