Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में ब्लिंकिट स्टोर में लगी आग, कई सिलेंडर फटे:फर्नीचर शॉप भी जली, 2 फ्लैट तक पहुंचीं लपटें; परिवारों को बाहर निकाला

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में गुरुवार शाम ब्लिंकिट-इंस्टामार्ट के ग्रॉसरी स्टोर में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली और बगल की फर्नीचर शॉप और गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान तेज धमाके हुए और सिलेंडर फटने से आग और भड़क गई। आग फर्नीचर गोदाम के बराबर स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर तक पहुंच गई। सेंटर के ऊपर बने दो फ्लैट भी आग की चपेट में आ गए। फ्लैट से उठती आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दिया। घटना शाम करीब 5 बजे की है। सूचना पर गाजियाबाद कोतवाली, वैशाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 4-5 थानों की पुलिस फोर्स और PAC को भी बुलाया गया। पुलिस ने आसपास की दुकानों और फ्लैटों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर SDRF को दुकानों और फ्लैटों की जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। DCP ट्रांस हिंडन ने बताया कि घटना इंदिरापुरम के काला पत्थर रोड स्थित नीति खंड-1 की है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… इंदिरापुरम का नीति खंड-1 रिहाइशी इलाका है। यहां आसपास कई सोसाइटी हैं। काला पत्थर रोड पर इंस्टामार्ट और ब्लिंकिट का स्टोर और गोदाम है। गुरुवार शाम 5 बजे अचानक स्टोर में आग लग गई। प्लास्टिक और ग्रॉसरी के सामानों ने आग में घी का काम किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटों ने पास की फर्नीचर दुकान और उसके गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे फर्नीचर का सामान जलकर राख हो गया। फर्नीचर गोदाम के बराबर में स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर तक भी आग पहुंच गई। सेंटर के ऊपर बनी दो मंजिलों के फ्लैट भी आग की चपेट में आ गए। बालकनी में रखे सामान और कपड़े जल गए। गनीमत रही कि फ्लैट में रहने वाले परिवार पहले ही बाहर आ गए थे। आसपास के 4 जिलों से मंगाई फायरब्रिगेड की गाड़ी सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन संसाधन कम पड़ने लगे। नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। SDRF और पुलिस टीम ने फ्लैट, डायग्नोस्टिक सेंटर और आसपास की दुकानों की जांच की। टीम ने यह भी देखा कि कहीं कोई व्यक्ति धुएं के कारण अंदर बेहोश तो नहीं है, ताकि उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। प्रत्यक्षदर्शी बोले- आग सबसे पहले ग्रॉसरी शॉप में लगी प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय युवक ने बताया- आग की शुरुआत ब्लिंकिट ग्रासरी शॉप से हुई थी। मैं उस वक्त अपनी दुकान पर था। धुआं उठता दिखाई दिया। आगे जाकर देखा तो आग लगी हुई थी। घटनास्थल पर मौजूद राहुल ने बताया- धुआं देखकर मुझे आग लगने का पता चला। मैं अपने घर से यहां आया। ग्रासरी के साथ करीब तीन-चार दुकानें आग की चपेट में आई हैं। पीछे के मकानों तक आग फैलने की बात बताई जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है- DCP डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया- आग पर काबू पा लिया गया है। नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़ और गाजियाबाद से फायर की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची थीं। SDRF की टीम मौजूद है। पुलिस और फायर फाइटर्स ने कई लोगों को उनके फ्लैट्स से सुरक्षित बाहर निकाला है। अभी तक किसी तरह की जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पूरी तरह आग बुझने के बाद कारण की जांच की जाएगी। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- पूर्व IAS दिव्या मित्तल कहां से चुनाव लड़ेंगी, मिर्जापुर से ताल ठोकेंगी या राजा भैया के साथ जाएंगी पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल राजनीति में कदम रखेंगी। राजा भैया के साथ वायरल तस्वीर और मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल से पुराने विवाद ने सियासी गलियारों में अटकलें तेज कर दी हैं। सपा-कांग्रेस की ओर से उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर भी मिल चुका है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाराज पूर्व मंत्री के बेटे को एससी-मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया:अनस साजिद अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बने, यूपी BJP ने 6 टीमों का ऐलान किया
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शिक्षामित्र नहीं देंगे स्पेशल TET; साधुओं को मारकर जलाया; बृजभूषण बोले- चुनाव नहीं लड़ूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment