Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाराज पूर्व मंत्री के बेटे को एससी-मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया:अनस साजिद अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बने, यूपी BJP ने 6 टीमों का ऐलान किया

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आ रही है। पार्टी ने गुरुवार शाम 6 अलग-अलग मोर्चों की नई टीम का ऐलान किया। इनमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (OBC) महिला, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चा शामिल हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम विकास किशोर का है, जिन्हें अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। विकास मोहनलालगंज से भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे हैं। कौशल किशोर ने हाल ही में सरकार और संगठन के कामकाज पर सवाल खड़े किए थे। भाजपा ने यूपी में अनस साजिद को अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री रहे एमएलसी रामचंद्र प्रधान को इसी मोर्चे का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। सबसे पहले अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा की लिस्ट… SC मोर्चा में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ने विकास किशोर के अलावा 11 प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। इनमें अनूप वाल्मीकि, अशोक सोनकर, बाबूलाल भंवरा, चरन सिंह लिसाड़ी, भगवती प्रसाद, नंद किशोर कनौजिया, अभिषेक सागर, नरेंद्र महन्धा, हरीराम रावत, आदेश कोरी और अनिता सिद्धार्थ शामिल हैं। यूपी भाजपा (एससी मोर्चे) की नई टीम में 4 प्रदेश महामंत्री, 12 महामंत्री के अलावा सभी 6 क्षेत्रों के अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। संगठन में संतुलन बनाए रखने भाजपा ने पुष्पेंद्र पासी, आलोक कुमार, कमलेश जाटव और परदेशी रविदास को प्रदेश महामंत्री की कमान सौंपी है। सभी 6 क्षेत्रों के अध्यक्ष भी घोषित SC मोर्चे के प्रदेश मंत्रियों के बारे में पढ़िए… भाजपा ने एससी मोर्चे में नयन दोहरे, अनमोल कुमार वर्मा, चंद्रिका प्रसाद, मनोज जाजौरा, उषा पासवान, जयप्रकाश गौतम, डॉ. हर्ष जाटव, विकास पासवान, रवि प्रकाश, रामवीर कठेरिया, सुधीर भुईहार और पुरुषोत्तम जाटव को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धीरज प्रधान वाल्मीकि को प्रदेश कोषाध्यक्ष, जबकि राहुल सोनकर और रोहित चौधरी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। डिजिटल मोर्चे पर पैठ मजबूत करने के लिए शुभम सोनकर को मीडिया संयोजक, जितेंद्र सोनकर और राजेंद्र कुमार श्रीवास को मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, अपराजिता सिंह को सोशल मीडिया संयोजक तथा अनुज नाग और सूरज सोनकर को सोशल मीडिया सह संयोजक की कमान मिली है। सरकार की नीतियों को रिसर्च के साथ पेश करने के लिए डॉ. विनोद कुमार कनौजिया को प्रदेश शोध विभाग प्रमुख और संजय सिंह व अश्विनी वाल्मीकि को शोध विभाग का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। अब अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा की लिस्ट… महिला मोर्चा में 11 प्रदेश मंत्री भाजपा ने यूपी के महिला मोर्चा में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश महामंत्री और 11 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा एक प्रदेश कोषाध्यक्ष, एक सह-कोषाध्यक्ष, एक प्रदेश कार्यालय मंत्री और एक प्रदेश मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रदेश मीडिया सह-संयोजक के रूप में दो महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सोशल मीडिया संयोजक के पद पर एक और सह-संयोजक के पद पर दो महिलाओं की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही प्रदेश शोध विभाग प्रमुख और सह-प्रमुख की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा भाजपा ने महिला मोर्चा के सभी छह क्षेत्रों की अध्यक्षों की भी घोषणा की है। लिस्ट देखिए… MLC रामचंद्र प्रधान ओबीसी मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष बने भाजपा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल की टीम में कई नए पदाधिकारी बनाए हैं। विधान परिषद सदस्य (MLC) रामचंद्र प्रधान को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। प्रधान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में भी शामिल थे।नई टीम में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महामंत्री और 12 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा एक प्रदेश कोषाध्यक्ष और दो सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वहीं, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी और दो सह-प्रभारी बनाए गए हैं। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी एक प्रदेश संयोजक और दो सह-संयोजकों को दी गई है। इसके अलावा प्रदेश शोध विभाग में एक प्रमुख और दो सह-प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा की लिस्ट… आखिरी में किसान मोर्चा की लिस्ट देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोमती का जलस्तर बढ़ा, 20 हजार की आबादी प्रभावित:लखनऊ के कई गांवों में घुसा पानी, फसलें डूबीं; ग्रामीण बोले- नहीं मिली मदद
    Next Article
    गाजियाबाद में ब्लिंकिट स्टोर में लगी आग, कई सिलेंडर फटे:फर्नीचर शॉप भी जली, 2 फ्लैट तक पहुंचीं लपटें; परिवारों को बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment