Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में चार्जिग के दौरान कार में आग लगी:बिल्डिंग में फैला धुआं, 15 लोगों ने दूसरी इमारत में कूदकर बचाई जान

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में मंगलवार देर रात इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के दौरान भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरी बिल्डिंग और सीढ़ियों में धुआं भर गया, जिससे वहां रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। घटना लिंक रोड थाना क्षेत्र के सूर्यनगर स्थित ए-77 रामपुरी की है। सूचना मिलते ही वैशाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग और धुएं के बीच बिल्डिंग में फंसे करीब 15 लोगों ने किसी तरह पास की बिल्डिंग में कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल कर्मियों ने करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। चार्जिंग के दौरान कार में लगी आग पुलिस और फायर विभाग के मुताबिक, बिल्डिंग में एक कंपनी का इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टेशन बना हुआ है, जहां गाड़ियों की चार्जिंग की जाती है। रात के समय एक इलेक्ट्रिक कार चार्ज हो रही थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। सीढ़ियों में भर गया धुआं बिल्डिंग में रहने वाले राकेश ने बताया कि जब उन्होंने सीढ़ियों की तरफ देखा तो नीचे ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी कार धू-धू कर जल रही थी। धुआं तेजी से ऊपर की तरफ फैल रहा था। इसके बाद उन्होंने ऊपर जाकर शोर मचाया और लोगों को जगाया। सभी लोग किसी तरह बराबर वाली बिल्डिंग के सहारे बाहर निकले। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगी। हालांकि फायर विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में QR कोड स्कैन कर भेजा फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट:कपड़े की दुकान और पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी, CCTV में कैद
    Next Article
    विदेश राज्यमंत्री बोले-'कॉकरोच जनता पार्टी' बस सोशल मीडिया का तूफान:गोंडा में कहा- 'मेलोडी टॉफी'' प्रकरण दर्शाता हमारे पीएम कितने लोकप्रिय और मिलनसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment