Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में काजू की बर्फी में ब्लेड का टुकड़ा मिला:मिठाई से चिपका हुआ था, कस्टमर की शिकायत पर दुकानदार ने माफी मांगी

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक नामी मिठाई की दुकान से खरीदी गई काजू बर्फी में ब्लेड का टुकड़ा मिलने का मामला सामने आया है। ग्राहक ने इसका वीडियो बनाकर शिकायत की। हालांकि, वायरल वीडियो की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर खाद्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। मिठाई के डिब्बे में ब्लेड मिलने का दावा इंदिरापुरम के शक्तिखंड-1 निवासी वासु सचदेवा के मुताबिक, उन्होंने घर के पास स्थित एक नामी दुकान से मिठाई खरीदी थी। इसके बाद एक किलो मिठाई का डिब्बा अपनी बहन के घर भिजवा दिया। उनका दावा है कि काजू बर्फी निकालते समय उसमें ब्लेड का आधा टुकड़ा चिपका हुआ दिखाई दिया। वासु के मुताबिक, वह मिठाई का डिब्बा लेकर दुकान पर पहुंचे और कर्मचारियों से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कर्मचारी ने ब्लेड का टुकड़ा हटा दिया। इसके बाद दुकान के मैनेजर से बात हुई। दुकानदार ने मांगी माफी वासु सचदेवा का कहना है कि दुकान के मालिक ने माफी मांगते हुए इसे गलती से मिठाई में रह जाने की संभावना बताया। ग्राहक ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर कोई व्यक्ति गलती से ब्लेड का टुकड़ा खा लेता तो उसे गंभीर चोट लग सकती थी। खाद्य विभाग और पुलिस कर रहे जांच वायरल वीडियो के आधार पर खाद्य विभाग ने जांच शुरू की है। इंदिरापुरम पुलिस के मुताबिक, मामले में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में अखिलेश-आजम की मुलाकात:आजम के घर भी जाएंगे सपा मुखिया, चुनावी समीकरणों पर चर्चा की अटकलें
    Next Article
    गोरखपुर में प्रभु श्रीराम ने उतारी मां दुर्गा की आरती:दशहरा के बाद बसंतपुर तिराहे पर हुआ राघव शक्ति मिलन, जयकारों से गूंजा पूरा शहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment