Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में कल से फिर मौसम बदलने की संभावना:आज सुबह से तेज हवाओं से पारा गिरा, दिन में रहेगी चटक धूप

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में आज मंगलवार को मौसम साफ है। लेकिन सुबह से सर्द हवाएं चल रही हैं। जहां 11 किमी प्रति घंटा से हवा है, इससे पहले रात में मौसम सर्द रहा। आज सुबह तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। सुबह के समय हवा की गति अधिक रही। दिन में भी मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप में चटकी आनी शुरू हो गई है। कल बुधवार से फिर मौसम बदलने का अनुमान है। 18 फरवरी से मौसम बदलने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी से फिर से मौसम बदल सकता है। जहां आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिसके बाद दोपहर बाद फिर हल्की धूप रहेगी। जनवरी के लास्ट वीक और फरवरी माह के पहले सप्ताह भी मौसम बदलता रहा है। जहां फरवरी के पहले वीक से लेकर आधी फरवरी तक कभी बादल छाए तो कभी हल्की बारिश से मौसम बदला। अब आधी फरवरी बीत चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम साफ रहेगा। जहां सुबह 8 बजे के करीब धूप खिलने के साथ तापमान बढ़ रहा हैै। दोपहर 2 बजे अधिकतम तापमान पहुंच रहा है। शाम को फिर 5 बजे से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले वीक से बढ़ेगा तापमान फरवरी माह आधा बीत चुका है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। 22 फरवरी यानी अगले सप्ताह से तापमान में और भी बढ़ोत्तरी होगी। जहां दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचना शुरू होगा। वहीं रात का पारा भी 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता शोएब किदवई की दिनदहाड़े हत्या:बाराबंकी में वकीलों ने एसपी ऑफिस का घेराव किया; जांच तेज
    Next Article
    वाराणसी नगर-निगम की बड़ी कार्रवाई, विश्वेश्वरगंज में दो दुकानें सील:81 रुपए हजार किराया बाकी था, नोटिस देने के बाद भी नहीं किया जमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment