Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पति ने पत्नी का सौदा किया:2 लाख न मिलने पर 4 लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसने 2 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसे चार अज्ञात लोगों के हाथों बेच दिया। महिला का आरोप है कि पति ने उस पर इन लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला और मना करने पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की धमकी दी। पुलिस अधिकारी के आदेश पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कल्याणपुर की रहने वाली पीड़िता की शिकायत के अनुसार, उसकी शादी कैंट थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करने लगा था। सितंबर 2025 में पति ने उससे 2 लाख रुपये और एक पल्सर बाइक की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की धमकियां दी गईं। महिला ने बताया कि इसके बाद उसका पति घर में अज्ञात लोगों को लाकर शराब पिलाने लगा और उस पर उनके साथ संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। मना करने पर उसे कमरे में बंद करके पीटा जाता था। 27 सितंबर 2025 की रात आरोपी पति चार अज्ञात लोगों को घर लेकर आया और पीड़िता से कहा कि उसे इन लोगों के हाथों बेच दिया गया है और वह उनके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने मना किया तो उसे पूरा दिन कमरे में भूखा बंद रखा गया और बाहर से 'आज रात तुझे जलाकर मार देंगे' जैसी धमकियां दी जाती रहीं। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जब पीड़िता का भाई घर पहुंचा तो आरोपी पति ने उसे धक्का देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर कैंट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मस्जिद का गेट खुलवाने के लिए अधिवक्ताओं का विरोध:गोरखपुर में सिविल कोर्ट के गेट नंबर 3 पर कर रहे प्रदर्शन
    Next Article
    उन्नाव में बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी:122 केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात, सीसीटीवी से होगी निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment