Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में पिकअप-ट्रक की भिड़ंत, 3 की मौत:13 घायल; नई गाड़ी की पूजा कराने हरिद्वार जा रहे थे; गंगनहर पर हादसा

    10 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में बोलेरो पिकअप और ट्रक की टक्कर हो गई। ट्रक पिकअप को करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। पिकअप में सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया, जबकि बाकी घायलों का सीएचसी में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। हादसा मंगलवार रात करीब 12:40 बजे निवाड़ी थाना क्षेत्र में हुआ। मृतकों की पहचान रमेश (22) पुत्र छोटेलाल, रतन (23) पुत्र भजनलाल और सरजीत (35) पुत्र खुशीराम के रूप में हुई है। तीनों राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र के कलगांव के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, हाल ही में महिपाल नाम के एक शख्स ने नई बोलेरो पिकअप खरीदी थी। गाड़ी का पूजा कराने और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल पहुंचाया और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। देखिए 2 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… नई बोलेरो की पूजा कराने जा रहे थे हरिद्वार अलवर के कलगांव निवासी रमेश पुत्र छोटेलाल, रतन पुत्र भजनलाल और सरजीत पुत्र खुशीराम किसान थे। पुलिस के मुताबिक, कलगांव की रहने वाले महिपाल ने 5 जुलाई को नई बोलेरो पिकअप खरीदी थी। गाड़ी की पूजा कराने के लिए वह हरिद्वार जा रहे थे। गांव के अन्य लोग भी गंगा स्नान के लिए उनके साथ चल पड़े। मंगलवार शाम करीब 8 बजे महिपाल 15 लोगों के साथ बोलेरो से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। वह खुद गाड़ी चला रहे थे। रात करीब 12:40 बजे जब बोलेरो चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। ट्रक में स्टील की कॉइल लदी थी। टक्कर के बाद बोलेरो ट्रक के साइड डाले में फंस गई और करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में बोलेरो के पिछले हिस्से में बैठे रमेश, रतन और सरजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा और निवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। इनमें एक श्रद्धालु की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। महिपाल बोले- ट्रक चालक ने रफ्तार नहीं की कम महिपाल ने बताया- 5 जुलाई को नई गाड़ी खरीदी थी। अभी उसका स्थायी नंबर भी नहीं मिला था। हम लोग हरिद्वार में गंगा स्नान करने और गाड़ी की पूजा कराने जा रहे थे। जैसे ही गंग नहर वाले रास्ते पर पहुंचे, सामने से कॉइल से भरा ट्रक आता दिखाई दिया। मैंने लाइट देकर संकेत किया और अपनी गाड़ी भी साइड में कर ली। लेकिन ट्रक बहुत तेज रफ्तार में था। चालक ने न तो रफ्तार कम की और न ही ट्रक रोका। वह सीधे हमारी गाड़ी से टकरा गया। टक्कर के बाद भी ट्रक नहीं रुका और बोलेरो को करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया। ट्रक का ड्राइवर और खलासी हिरासत में एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह सामने आ रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक के ड्राइवर और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। कांवड़ पटरी मार्ग पर हुआ हादसा चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग कांवड़ियों के लिए है। यह मार्ग गाजियाबाद के मुरादनगर से शुरू होकर मेरठ, मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार तक जाता है। 29 जुलाई यानी आज सुबह से इस रास्ते पर भारी वाहनों का डायवर्जन लागू होना है। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- ज्वेलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या: गोरखपुर में पड़ोसी टीचर के घर में मिली लाश; खेलते वक्त उठा ले गया था गोरखपुर के ज्वेलरी कारोबारी के 10 साल के पोते की मंगलवार को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। लाश घर से 20 मीटर दूर रहने वाले पड़ोसी के घर में बोरे में भरी मिली। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि वैभव वर्मा सोमवार शाम को लापता हो गया था। वह स्कूल से घर लौटा। फिर साइकिल लेकर घर के बाहर खेलने चला गया। करीब 30 मिनट बाद परिवार को सूचना मिली कि बच्चे की साइकिल लावारिस हालत में पड़ी है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में यात्रियों से भरी बस खड़े डंपर में घुसी:ड्राइवर समेत 2 की मौत, 30 घायल; बस काटकर निकाले गए यात्री
    Next Article
    यूपी के 60 जिलों में अलर्ट, नोएडा में कारें-बाइकें डूबीं:3 जिलों में 4 बच्चे नाले में बहे, बलिया में 100 परिवारों ने घर छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment