Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में पेंट बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग:दमकल की 12 गाड़ी मौके पर आग बुझाने में जुटीं, 2 किमी तक दिखाई दे रहीं लपटें

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में मेरठ रोड स्थित पेंट बनाने की फैक्ट्री में रात में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 2 किमी दूर से आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। सूचना मिलते ही सीएफओ राहुल पाल दमकल की गाड़ियों के साथ पहुंचे। शहर के अलग अलग स्टेशन से 12 गाड़ियां लगाई गईं हैं। फैक्ट्री में पेंट बनाया जाता है। जहां ड्रम तेज धमाकों के साथ फट रहे हैं। दूर तक दिखाई दे रहीं लपटें मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर कर्मियों को आग की सूचना दी, फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के इलाकों से भी दमकल की गाड़ियों को मौके पर मंगाना पड़ा। आग अभी लगी हुई है, दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे है, फिलहाल मौके पर 12 गाड़िया मौजूद हैं। सीएमओ का कहना है कि आग के कारणों की जांच होगी। फैक्ट्री मालिक का पता नहीं लग सका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में होली पर 6 करोड़ की शराब बिकी:देसी के साथ अंग्रेजी शराब की बिक्री बढ़ी, बिहार के फैसले से दुकानदार चिंतित
    Next Article
    संभल में नहर में मिला युवक का शव:घर से होली खेलने निकला था, ननिहाल में मकान बनाकर रहता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment