Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में नहर में मिला युवक का शव:घर से होली खेलने निकला था, ननिहाल में मकान बनाकर रहता था

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में एक ईंट भट्टा मजदूर का शव नहर के नीचे से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मजदूर होली खेलने की बात कहकर घर से निकला था और करीब 40 घंटे बाद उसका शव मिला। पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना असमोली थाना क्षेत्र के नगला लीडर गांव की है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5 बजे नहर के नीचे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। उसकी पहचान रामपुर के टांडा बादली थाना क्षेत्र के गांव शराबा निवासी शिवा उर्फ मुलायम सिंह (40) पुत्र कल्याण सिंह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शिवा पिछले 6-7 वर्षों से पास के गांव खेमपुर में अपनी ननिहाल में मकान बनाकर रह रहा था और ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। नहर के नीचे से एक शराब की बोतल और खाने-पीने का कुछ सामान बरामद किया गया है। परिजनों ने बताया कि शिवा होली खेलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बताया गया है कि शिवा शराब पीने का आदी था और होली के त्योहार के कारण उसने अधिक शराब पी रखी थी। वह ईंट भट्टे पर पथेर का काम करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी देवी और चार बच्चों को छोड़ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में पेंट बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग:दमकल की 12 गाड़ी मौके पर आग बुझाने में जुटीं, 2 किमी तक दिखाई दे रहीं लपटें
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइकसवार पूर्व पधान की मौत:औरैया में हादसा, पड़ोसी गांव का एक व्यक्ति गंभीर घायल; अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment