Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में रक्षाबंधन पर 2-2 घंटे बसों का इंतजार:एक्सप्रेस-वे और NH- 9 पर यात्रियों की भीड़ लगी, जाम से लोग हुए बेहाल

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में रक्षाबंधन से एक दिन पहले यातयात व्यवस्था और सरकारी इंतजाम बेहाल नजर आए। ट्रैफिक पुलिस ने जाम को लेकर एनएच लाइन पर डायवर्जन करते हुए भारी वाहनों को 26 अगस्त से 28 अगस्त की रात्रि तक प्रतिबंधित किया। गुरुवार को ट्रैफिक इतना बढ़ा कि एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया। जहां वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं रक्षाबंधन पर अपने घर जाने के लिए 2-2 घंटे रोडवेज बस नहीं मिलीं। पीलीभीत के पूरनपुर के रहने वाले चित्रांश ने बताया- मैं आज 27 अगस्त की सुबह दिल्ली से चला। किसी तरह मदद लेकर गाजियाबाद में एनएच 9 तक पहुंचा। कल मुझे राखी बंधवानी है, लेकिन घर जाने के लिए पसीने छूट रहे हैं। 3 तस्वीरों में देखिए… 2 घंटे से ज्यादा से इंतजार एनएच 9 पर डासना कट पर यहां 400 से ज्यादा यात्री 500 मीटर की दूरी में बसों का इंतजार करते रहे। हर आने वाले वाहन को हाथ देखकर रुकने का इशारा करते। कि कोई बैठा ले। रोडवेज बस भी 10 से 15 मिनट में पहुंच रहीं हैं, लेकिन उनमें बैठना तो दूसर वह पहले से ही यात्रियों से ठसाठस भरी नजर आईं। गाजियाबाद में दिल्ली से लेकर मेरठ रूट पर मेट्रो व रेपिड है। यहां रोडवेज बसों की कमी नहीं है। लेकिन एनएच 9 से यदि गाजियाबाद से हापुड़ होते हुए गढ़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, और आसपास के जिलों के लिए जाना है तो यहां रोडवेज बस 10 से 15 मिनट में पहुंच रही थीं। लेकिन उनमें भी पैर रखने की जगह नहीं। जिससे यात्रियों को 2 से 3 घंटे को इंतजार करना पड़ा। जाम से एक्सप्रेस वे वाहनों की लाइन रक्षाबंधन से पहले ही दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ट्रैफिक पुलिस भी बेबस नजर आई। जहां वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। शहर में भी जाम लगा रहा। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन का कहना है कि त्योहार पर वाहनों का दबाव एक साथ बढ़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाले में पहुंची डॉल्फिन, देखने के लिए उमड़ी भीड़:श्रावस्ती में वन विभाग ने जाल से रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा
    Next Article
    कछुआ तस्करी में जेल गए दो सफाई कर्मचारी निलंबित:पीलीभीत में पंचायती राज विभाग ने शुरू की विभागीय जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment