Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में स्कूल में घुसा तेंदुआ, 7 घंटे में पकड़ा:ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोश किया, सहारनपुर में छोड़ा जाएगा; एग्जाम कैंसिल

    10 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के एक स्कूल में बुधवार सुबह तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई। परिजनों को मैसेज भेजकर बच्चों को स्कूल न भेजने को कहा गया। 100 से ज्यादा बच्चों की परीक्षा कैंसिल कर दी गई। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत ही वन विभाग को घटना की जानकारी दी। टीम तुरंत ही मौके पर पहुंची। तेंदुए को पकड़ने के लिए स्कूल की बाउंड्री पर जाल बिछा दिया है। करीब 7 घंटे बाद ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोश कर तेंदुए को पकड़ लिया गया है। उसे पिंजरे में कैद कर सहारनपुर ले जाया जाएगा। जहां वन विभाग की टीम उसे शिवालिक पहाड़ियों में छोड़ देगी। स्कूल के CCTV में बुधवार सुबह 6.45 बजे तेंदुआ परिसर के अंदर बने पार्क में टहलता दिखाई दिया। फिर वह एक कमरे के अंदर चला गया। सूचना पर पहुंची कविनगर थाना पुलिस ने आसपास के इलाके को सील कर दिया था। 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को इलाके में तैनात रहे। बैरिकेडिंग कर स्कूल के सामने वाले रास्ते को बंद किया गया था। गनीमत रही कि सुबह का वक्त होने की वजह से स्कूल खाली था। ड्यूटी पर आते वक्त सिक्योरिटी इंचार्ज ने मोबाइल पर CCTV चेक करते वक्त तेंदुआ देखा। उसने तुरंत ही स्कूल प्रबंधन और वन विभाग को वीडियो भेजा। घटना गोविंदपुरम इलाके के सीबीएसई बोर्ड का ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल का है। CCTV चेक करने पर पता चला कि तेंदुआ सुबह 5 बजे से ही स्कूल के आसपास सड़कों पर टहल रहा था। पहले 3 तस्वीरें… तेंदुए के रेस्क्यू की पल-पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग पर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे:इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर रिसीव किया; आज संसद को संबोधित करेंगे मोदी
    Next Article
    मेरठ में युवक की कनपटी पर गोली मारी, भेजा उड़ा:हमलावर बोला- है कोई माई का लाल बचाने वाला, उसकी पत्नी को भगाकर लाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment