Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में ट्रेन से कटने से युवक की मौत:पटरी पार करते समय चपेट में आया, मौके पर ही दम तोड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे विवेकानंद फ्लाईओवर के नीचे गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने वाली डाउन रेलवे लाइन पर, रेलवे बिजली के पिलर नंबर 137/22 के पास हुई। मृतक की पहचान मनीष पासवान ( 25) पुत्र शंभू पासवान के रूप में हुई है। वह मूल रूप से संत कबीर नगर जिले के मेन्सर गांव का निवासी था। बताया गया है कि मनीष हल्का मानसिक रूप से कमजोर था और बोलने में असमर्थ था। वह गाजियाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में अपने भाइयों के साथ लोहा काटने का काम करता था। जांच में सामने आया है कि युवक चलती ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कविनगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव बोले लाल-इमली शुरू कराएंगे:कर्मचारी ने कहा- 10 महीने से सैलरी नहीं मिली; 2024 में CM योगी ने भी किया था वादा
    Next Article
    एडीजी ज्योति नारायण ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा:महोबा में त्योहारों के मद्देनजर, मां बड़ी चण्डिका धाम का निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment