Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में युवती ने जहर खाकर जान दी:युवक से बोली- मेरी मौत के जिम्मेदार तुम हो; डबल होने के लालच में 25 लाख गंवाए

    6 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में 24 साल की युवती ने जहर खाकर जान दे दी। युवती को पैसे डबल करने का लालच देकर एक युवक ने उससे 25 लाख रुपये हड़प लिए थे। ये पैसे उसके पिता ने शादी के लिए जुटाए थे। करीब डेढ़ साल बाद जब युवती ने अपने रुपये वापस मांगे, तो युवक मुकर गया। परिजनों के अनुसार, युवक के मुकरने के बाद युवती डिप्रेशन में रहने लगी थी। शनिवार देर रात को गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान करिश्मा वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने रुपये हड़पने की साजिश में चार लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है, जिनमें दो महिलाएं भी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बचपन की दोस्त ने दिया धोखा करिश्मा वर्मा के पिता पवन वर्मा गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में मैनेजर हैं। करिश्ता दो भाई-बहन हैं। भाई बड़ा है जबकि करिश्मा छोटी थी। पिता ने बताया- करिश्मा ग्रेजुएशन कर चुकी थी। उसकी क्लास 8 से ही साथ पढ़ी लड़की शिवांगी से दोस्ती थी। शिवांगी और करिश्मा बेस्ट फ्रेंड थे। शिवांगी के घर की एक महिला ने करिश्मा को दिल्ली में रहने वाले एक युवक के बारे में बताया। राहुल नाम के उस युवक से उसकी मुलाकात भी कराई। शिवांगी के घर की महिला ने उसको झांसा देते हुए पैसे डबल करने का आइडिया राहुल के माध्यम से दिया। भरोसे में लेकर उसने करिश्मा को भी पैसे डबल करने का ऑफर दिया। पिता ने बताया- मैंने करिश्मा की शादी के लिए उसके बचपन से ही पैसे जुटाने शुरू कर दिए थे। उसके खाते में करीब 25 लाख रुपए थे। महिला के झांसे में आकर करिश्मा ने घरवालों को बिना बताए ही कई किस्तों में करके पूरे 25 लाख रुपए उनको ट्रांसफर कर दिए। राहुल ने धोखा देकर सारे पैसे हड़प लिए। करिश्मा को डबल करने का झांसा देता रहा। करीब डेढ़ साल बाद करिश्मा ने अपने पैसे राहुल से मांगे तो वह मुकर गया। करिश्मा परेशान हो गई। उसने घरवालों को बिना बताए पैसे दिए थे इसलिए काफी परेशान रहने लगी। उसकी हालत देखकर शक हुआ। हम लोगों ने काफी कुरेदा तो उसने पूरी बात बताई। बताया कि मैंने अपनी फ्रेंड शिवांगी के परिवार की महिला और दिल्ली के राहुल खाते में अपने सारे पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। उसने दोगुना करने का लालच दिया था। लेकिन अभी तक कुछ नहीं दिया है। पिता, शिवांगी के घर पहुंचे तो धमकाया पिता ने बताया- इसके बाद हम शिवांगी के घर गए। पूरी बात जाननी चाही और पैसों के बारे में पूछा। वहां मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों ने हमको धमकी देना शुरू कर दिया। कहा- एससी-एसटी केस में फंसा देंगे। इसके बाद उन लोगों ने सिहानीगेट में मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। केस दर्ज होने के बाद पंचायत हुई। पंचायत में तय हुआ कि वे लोग लोग हमें 6 लाख और 2 लाख के दो चेक से पैसे लौटाएंगे। लेकिन खाते में उन्होंने एक भी पैसे नहीं भेजे। हमने फिर पुलिस से शिकायत की। राहुल से हुई थी मोबाइल पर बात पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार को करिश्मा फोन पर राहुल से बात कर रही थी। मैं छिपकर उसकी बातें सुन रहा था। करिश्मा ने रोते हुए उससे कहा था कि मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। मेरे परिवार ने जो पैसा मेरे नाम जमा किया था, वह भी तुमने और उन औरतों ने हड़प लिया। मेरी मौत के तुम जिम्मेदार होंगे। मेरे पिता की ऐसी हालत नहीं है कि वह फिर इतना पैसा खर्च कर मेरी शादी कर सकें। खाना खाने के बाद जहर खा लिया पिता ने बताया- करिश्मा की ऐसी हालत देखकर हम भी परेशान हो गए थे। हमने उसे बैठाकर समझाया था। हम सब साथ ही खाना खाए थे। खाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसके कमरे से रोने की आवाज आई। वह काफी जोर-जोर से रो रही थी। हम लोग उसके कमरे में गए। उसे समझाया। लेकिन उसने बताया कि उसने जहर खा लिया है। हम लोग तुरंत उसे लेकर अस्पताल भागे। लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वेव सिटी थाना प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार ने पैसे हड़पने की जो बात कही है उसकी भी जांच की जा रही है। परिजन जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ……………. यह भी पढ़िए:- 'क्रिकेटर रिंकू ने प्रपोज किया, वरना IAS से होती शादी':प्रिया सरोज बोलीं- आज तक हमारी डेट नहीं हुई; दोनों ने अनकहे किस्से सुनाए इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह और सपा की युवा सांसद प्रिया सरोज एक बार फिर अपनी लव स्टोरी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिंकू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों ने अपने रिश्ते की शुरुआत से लेकर शादी तक का सफर हल्के-फुल्के अंदाज में शेयर किया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    वीडियो गेम्स से बच्चों को बनाया जा रहा आतंकवादी:अमेरिका में 42% मामलों में नाबालिग शामिल, यूरोप में 20 से 30% केस में 12-13 साल के बच्चे
    Next Article
    सुल्तानपुर में रामलीला मैदान प्रवेश द्वार का शिलान्यास:नगर पालिका अध्यक्ष ने किया 'बाबा सिद्धेश्वरनाथ द्वार' का भूमि पूजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment