Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनीपत में पुलिस ने पकड़ा लखनऊ का युवक:चोरी की बाइक पर घूम रहा था; मालिक ने गलती से चाबी लगी छोड़ी थी

    1 hour ago

    1

    0

    सोनीपत जिले के थाना शहर गोहाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजिद निवासी इंदिरा कॉलोनी, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 13 फरवरी को हुई थी चोरी की वारदात मामले की जानकारी के अनुसार, 13 फरवरी 2026 को संदीप निवासी गांव लाखन माजरा, जिला रोहतक, ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है। वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर पानीपत रोड, गोहाना स्थित महादेव गार्डन में लगे शिविर पर सेवा करने गया था। संदीप ने बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल गार्डन के सामने सड़क किनारे खड़ी की थी और चाबी वाहन में ही लगी हुई थी। कुछ देर बाद जब वह बाहर आया तो मोटरसाइकिल गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को बाइक सहित किया गिरफ्तार थाना शहर गोहाना में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र ने अपनी टीम के साथ जांच शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी साजिद को खरखौदा रोड, रोहतक–पानीपत हाईवे से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को भेजा गया जेल गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी अन्य चोरी की वारदात में भी शामिल है या नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:पूरनपुर-बंडा मार्ग पर घुघंचाई शमशान घाट के पास हुई घटना, पुलिस मौके पर पहुंची
    Next Article
    रामपुर साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने कानपुर से पकड़ा, करोड़ों की क्रिप्टो संपत्ति बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment