Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने कानपुर से पकड़ा, करोड़ों की क्रिप्टो संपत्ति बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी आदित्य मिश्रा ऑनलाइन ट्रेडिंग और क्रिप्टो के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी आदित्य मिश्रा के पास से करोड़ों रुपये की डिजिटल करेंसी, लाखों रुपये नकद और दर्जनों डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी म्यूल अकाउंट्स के जरिए ठगी की रकम विदेशों में ट्रांसफर करता था। एडिशनल एसपी अनुराग सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा फर्जी वेबसाइट और मोबाइल ऐप बनाकर लोगों को ऑनलाइन ट्रेडिंग, गेमिंग और क्रिप्टो ट्रेडिंग का झांसा देता था। इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड किया जाता था। ठगी गई रकम को म्यूल अकाउंट्स के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी में बदलकर विदेश स्थित बैंक खातों में भेजा जाता था। आरोपी के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, एक डिजिटल लॉकर, एक आईपैड, एक मिनी मैकबुक, 8 चेकबुक, 2 वॉकी-टॉकी, एक एटीएम कार्ड, एक सुपर कार्ड और 5 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके अतिरिक्त, एक क्रिप्टो हार्डवेयर वॉलेट में लगभग 1 करोड़ 76 लाख रुपये की डिजिटल संपत्ति होने का अनुमान है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कई म्यूल अकाउंट्स चला रहा था और उसके मोबाइल में 20 से अधिक नंबर तथा 12 से ज्यादा जीमेल आईडी सक्रिय थीं। साइबर अपराध पोर्टल पर उससे जुड़े कई मामलों की शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनीपत में पुलिस ने पकड़ा लखनऊ का युवक:चोरी की बाइक पर घूम रहा था; मालिक ने गलती से चाबी लगी छोड़ी थी
    Next Article
    राजपाल को 40 बच्चों ने भेजा गुल्लक का पैसा:शाहजहांपुर में बोले-आपको जेल में नहीं देख सकते; पत्नी ने रिहाई की खबर को गलत बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment