Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौकशी के आरोपियों से मुठभेड़, 3 गिरफ्तार:पीलीभीत में उमरा की दावत के लिए बछड़े का वध, अवैध तमंचा बरामद

    23 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत पुलिस ने जहानाबाद थाना क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें गुरुवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के अनुसार, 20-21 जुलाई की रात पंसौली गांव में गन्ने के खेत में एक गोवंशीय बछड़े का वध कर उसके अवशेष फेंक दिए गए थे। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए एसओजी, सर्विलांस और पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। बुधवार रात चेकिंग के दौरान घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी कासिम अली के दाहिने पैर में गोली लगी। इस दौरान सिपाही अनुराग भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने कासिम अली, मोहम्मद राशिद और इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांव निवासी बुन्दन खां के उमरा जाने की खुशी में लगभग 300 लोगों के लिए दावत का आयोजन किया गया था। इसी दावत के लिए बुन्दन खां, उसके पुत्र राशिद, कासिम और अन्य सहयोगियों ने मिलकर बछड़े के वध की योजना बनाई थी। वारदात के बाद वे मांस ले गए और अवशेष खेत में छोड़ दिए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा, खोखा कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी कासिम अली पर पूर्व में भी गैंगस्टर एक्ट और गौकशी के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस प्रशासन अब फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहा है। साथ ही, गिरफ्तार अभियुक्तों की अवैध संपत्तियों के चिन्हीकरण और जब्तीकरण की विधिक कार्रवाई में जुट गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेताओं की जातिसूचक टिप्पणी पर सुभासपा का विरोध:सुलतानपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर DM को दिया ज्ञापन, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग
    Next Article
    सीतापुर में किसान ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या की:पारिवारिक कलह के चलते उठाया कदम, पांच बेटे नोएडा में करते थे नौकरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment