Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में किसान ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या की:पारिवारिक कलह के चलते उठाया कदम, पांच बेटे नोएडा में करते थे नौकरी

    1 day ago

    1

    0

    सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र के ढखिया गांव में एक किसान ने खेत में आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान 65 वर्षीय रमेश्वर दयाल के रूप में हुई है, जो लगभग तीन बीघा जमीन के मालिक थे। उनके छह बेटे हैं, जिनमें से पांच वर्तमान में नोएडा में नौकरी करते हैं। रमेश्वर दयाल अपनी पत्नी और बहू के साथ घर पर रहते थे। बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते उनका छोटा बेटा अपनी पत्नी के प्रसव के लिए गांव आया था। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में बढ़ गई। यह पारिवारिक कलह कई दिनों से चल रही थी। इस कलह से परेशान होकर रमेश्वर दयाल गुरुवार तड़के अपने घर से खेतों की ओर चले गए। जब कई घंटे बाद भी वे घर नहीं लौटे, तो उनकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान उनका शव खेत में लगे आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। बड़ागांव चौकी प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है। इसमें किसी तरह का आरोप-प्रत्यारोप नहीं है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौकशी के आरोपियों से मुठभेड़, 3 गिरफ्तार:पीलीभीत में उमरा की दावत के लिए बछड़े का वध, अवैध तमंचा बरामद
    Next Article
    प्रेम प्रसंग में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या:हाथरस में प्रेमिका की हालत भी गंभीर, उपचार के लिए आगरा भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment