Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेताओं की जातिसूचक टिप्पणी पर सुभासपा का विरोध:सुलतानपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर DM को दिया ज्ञापन, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

    22 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं द्वारा कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पार्टी की जिला इकाई ने गुरुवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक सात-सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिलाध्यक्ष विनीत सिंह 'बीनू' के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में सुभासपा ने आरोप लगाया है कि सपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर उनके सांसद, नेता और कार्यकर्ता पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित और अतिदलित समाज के प्रति जातिसूचक व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। सुभासपा नेताओं ने विशेष रूप से सपा नेता शिवपाल यादव द्वारा कथित तौर पर वंचित वर्गों को लेकर की गई टिप्पणियों पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने इन टिप्पणियों को संविधान की मूल भावना और सामाजिक न्याय का उल्लंघन बताया। सुभासपा ने अपनी प्रमुख मांगों में जातिसूचक टिप्पणी करने वालों पर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा की जा रही आपत्तिजनक बयानबाजी का संज्ञान लेकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की अपील की। इसके अतिरिक्त, गरीबों, कमजोरों और वंचितों को धमकाने, प्रताड़ित करने तथा उनकी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की मांग भी की गई। पार्टी ने सोशल मीडिया पर जातिगत वैमनस्य फैलाने वालों के खिलाफ साइबर एक्ट के तहत कार्रवाई, बिना राजनीतिक दबाव के प्रत्येक पीड़ित की शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने, और वंचित वर्गों के सम्मान, सुरक्षा तथा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने की भी मांग की। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली जातिवादी मानसिकता के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का भी आह्वान किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, पूरे सुलतानपुर जिले में धारा 163 B.N.S. लागू थी। पुलिस ने तिकोनिया पार्क क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया था और कई सपा कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया या हिरासत में लिया गया। इन प्रतिबंधों के बावजूद, ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के दर्जनों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपना ज्ञापन सौंपा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में पेपर लीक- छात्रों के दमन के खिलाफ प्रदर्शन:छात्रों ने कहा- शिक्षा-गृह मंत्री से इस्तीफा दें , PM तोड़ें चुप्पी
    Next Article
    गौकशी के आरोपियों से मुठभेड़, 3 गिरफ्तार:पीलीभीत में उमरा की दावत के लिए बछड़े का वध, अवैध तमंचा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment