Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर ईंट से हमला:गोविंद नगर में नशे में धुत युवकों ने जमकर पीटा, देखिए VIDEO

    3 hours ago

    1

    0

    होली में दोस्त के साथ गाली गलौज का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। नशे में धुत युवकों ने विरोध करने पर पीड़ित पर चाकू व पत्थर से हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान युवक के सिर में गंभीर रूप से चोटें आई। मारपीट से जुड़ा एक वीडियो सामने आया, जिसमें करीब आधा दर्जन युवक मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। पीड़ित का आरोप है कि गोविंद नगर पुलिस से मामले की शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जवाहर नगर निवासी अर्पित वर्मा ने बताया कि होली के दिन वह गुजैनी ए ब्लॉक निवासी अपने दोस्त अजय पांडेय से मिलने के लिए गया था। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान नशे में धुत इलाकाई युवक अजय के घर पहुंचे और उससे व परिजनों से गाली–गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच–बचाव में आए दोस्त अजय को भी आरोपियों ने पीट दिया। इसके बाद आरोपियों ने पत्थर व चाकू से उसपर हमला कर दिया। जिससे अर्पित लहुलूहान होकर गिर पड़ा। लोगों के एकत्रित होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत गोविंद नगर पुलिस से की। आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धरना-स्थल से गायब हुए RSP अध्यक्ष पंकज धवरैया दिल्ली पहुंचे:हाथरस में 28 दिन से धरने पर बैठे थे, 8 मार्च को यूजीसी बिल प्रदर्शन में होंगे शामिल
    Next Article
    प्रतापगढ़ में नहर में डूबी दो बहनों के शव मिले:तीसरे दिन 12 किमी दूर मिले, 3 घंटे बाद तीसरी बच्ची का शव भी मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment