Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोला-रजागंज रेलवे ट्रेक पर युवक का हाथ कटकर हुआ अलग:लखीमपुर खीरी में ट्रेन के इंजन की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के गोला-रजागंज रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में उसका दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया। घायल युवक की पहचान थाना फरधान क्षेत्र के बासी गांव निवासी बालक राम के 28 वर्षीय पुत्र मुकेश के रूप में हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह घटना मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे गोला-रजागंज रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 160/1 और 160/2 के बीच हुई। बताया जा रहा है कि युवक कथित तौर पर शराब के नशे में था और रेल पटरी पार करते समय गुजर रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। इंजन की टक्कर से वह ट्रैक पर गिर गया, जिससे उसका दाहिना हाथ कटकर दूर जा गिरा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल मुकेश को गोला सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक अपनी चोट के कारण कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। गोला जीआरपी चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को सीएचसी गोला भिजवा दिया था। उन्होंने भी बताया कि युवक अपनी चोट के कारण डॉक्टरों को घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे पाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंदिर में तोड़फोड़, मूर्तियां खंडित करने का आरोप:विरोध पर जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी दी
    Next Article
    आजमगढ़ में नदी के किनारे मिले गोवंश के अवशेष:गांववालों ने पुलिस को दी सूचना, धर्म विशेष के लोगों पर फेंकने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment