Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंदिर में तोड़फोड़, मूर्तियां खंडित करने का आरोप:विरोध पर जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी दी

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र स्थित अफसरिया की मड़ैया गांव में होली के दिन एक मंदिर में तोड़फोड़ और मूर्तियों को खंडित करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है, जबकि हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। अफसरिया की मड़ैया निवासी नागूराम रैदास ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर और शिवलिंग की देखरेख करते हैं। उनके अनुसार, होली के दिन कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर में प्रवेश कर हनुमान जी और शिव जी की मूर्तियों को खंडित कर दिया। नागूराम रैदास ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस तोड़फोड़ का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़ी ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मूर्तियों को खंडित किए जाने की इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सखी सहित आसपास के कई थानों का पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। थाना प्रभारी काली चरण कुशवाहा ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बल की तैनाती के बीच क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी जिला अस्पताल में डॉक्टर-डॉक्टर चिल्लाते मरीज की तड़पकर मौत:ट्यूबरक्लोसिस पीड़िता नर्स से गिड़गिड़ाई, परिजनों का हंगामा
    Next Article
    गोला-रजागंज रेलवे ट्रेक पर युवक का हाथ कटकर हुआ अलग:लखीमपुर खीरी में ट्रेन के इंजन की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment