Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाली देने से मना करने पर युवक को चाकू मारा:लखनऊ में पेट-हाथ में किए वार, हालत गंभीर; आरोपी धमकी देकर फरार

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शनिवार सुबह गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। उसके पेट में दो जगह और हाथ पर चाकू से कई वार किए गए। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है। परिजनों ने इलाके के रहने वाले ही एक युवक पर चाकु से हमले का आरोप लगाया है। घटना ठाकुरगंज के बालागंज इलाके की है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी घटना… दवा लेने गया था युवक बरौरा हुसैनबाड़ी निवासी बानो अपने बेटे मो. शमीम के साथ रहती है। शमीम मैकेनिक काम करते हैं। आरोप है कि उनका बेटा मो. शमीम शनिवार सुबह करीब 10 बजे मरियमाता मंदिर के पास स्थित कायम क्लीनिक पर अपने साथ काम करने वाले लड़के को दवाई दिलाने ले गए थे। इसी दौरान मंदिर के पास रहने वाले राजा नाम के युवक ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चाकू से हमला बानो के मुताबिक, शमीम ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर उसके पेट में दो जगह और हाथ पर वार कर दिए। हमले में शमीम घायल हो गया। आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग वहां डॉक्टरों की निगराने में उसका इलाज चल रहा है। शमीम की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह का कहना है तहरीर के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया के स्कूल में स्काउट-गाइड जांच शिविर:DM ने किया शुभारंभ, 126 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
    Next Article
    सहारनपुर में हथियार तस्करी गिरोह के पिता-पुत्र गिरफ्तार:4 बंदूकें, 111 कारतूस और 32 लाख रुपए बरामद; बिना नंबर की वैन्यू कार जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment