Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में हथियार तस्करी गिरोह के पिता-पुत्र गिरफ्तार:4 बंदूकें, 111 कारतूस और 32 लाख रुपए बरामद; बिना नंबर की वैन्यू कार जब्त

    10 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में मिर्जापुर थाना पुलिस और एसटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी और बिक्री करने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मिर्जापुर पोल निवासी हसन और उसके बेटे अहतशाम के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 बोर की 4 डबल बैरल बंदूकें, 111 जिंदा कारतूस और 32 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा 3 मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की गहरे नीले रंग की वैन्यू कार भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह के तीन आरोपियों को 1 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जांच के दौरान हसन और अहतशाम के नाम सामने आए थे। दोनों मामले में वांछित चल रहे थे। खारा पावर हाउस के पास से पकड़े गए पिता-पुत्र पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद खारा पावर हाउस के पास चेकिंग की गई। सुबह करीब 5:40 बजे टीम ने हसन और अहतशाम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से बंदूकें, कारतूस, नकदी, मोबाइल फोन और कार बरामद हुई। चार बंदूकें और 111 कारतूस मिले पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोर की 4 डबल बैरल बंदूकें बरामद की हैं। इनमें एक पर बीएसए कॉर्प सुपीरियर, दूसरी पर एनवाईए कश्मीर सिंडिकेट और दो पर भाटी एंड कंपनी लिखा है। इसके अलावा 12 बोर के 111 जिंदा कारतूस मिले हैं। पुलिस हथियारों और कारतूसों के संबंध में जांच कर रही है। ट्रॉली बैग में रखे थे 32 लाख रुपए पुलिस को आरोपियों के पास से एक ट्रॉली बैग मिला। इसमें कपड़ों के साथ 500 रुपए के नोटों की 64 गड्डियां रखी थीं। प्रत्येक गड्डी में 100 नोट थे। इस तरह कुल 32 लाख रुपए बरामद हुए। पुलिस नकदी के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। तीन मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की कार जब्त कार्रवाई के दौरान एक सफेद रंग का आईफोन, हरे रंग का मोटोरोला फोन और ग्रे रंग का आईफोन बरामद किया गया। इसके अलावा गहरे नीले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली वैन्यू कार जब्त की गई। पुलिस ने कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। पहले गिरफ्तार हुए थे तीन आरोपी पुलिस के मुताबिक, 1 अक्टूबर को मिर्जापुर पुलिस और एसटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम ने इसी गिरोह के तीन आरोपियों को अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया था। जांच के दौरान हसन और अहतशाम की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। हथियारों के नेटवर्क और नकदी के स्रोत की जांच पुलिस अब बरामद 32 लाख रुपए के स्रोत, हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाली देने से मना करने पर युवक को चाकू मारा:लखनऊ में पेट-हाथ में किए वार, हालत गंभीर; आरोपी धमकी देकर फरार
    Next Article
    मौसी के गहने बेचकर बॉयफ्रेंड के लिए आईफोन खरीदा:बरेली में भतीजी ने घर पर AC लगवाया तो शक हुआ, दोनों पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment