Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोल्ड मेडलिस्ट की उत्तर पुस्तिकाएं वेबसाइट पर प्रदर्शित:राजभवन ने विश्वविद्यालयों को दिए निर्देश, मूल्यांकन में आएगी पारदर्शिता

    9 hours ago

    2

    0

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक विजेता छात्र-छात्राओं की सभी सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएंगी। राजभवन सचिवालय ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना है। राज्यपाल सचिवालय के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल. जानी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि जिन छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाना है, उनकी सभी सेमेस्टरों की उत्तर पुस्तिकाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएं। विश्वविद्यालयों को नियम के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह पत्र वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों को भेजा गया है। हालांकि, पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। इसका एक प्रमुख कारण संबद्ध महाविद्यालयों द्वारा प्रायोगिक, इंटरनल, सेशनल और डिसटेंशन के अंक समय पर अपलोड न करना है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के परिणाम अभी लंबित हैं, जिससे अंतिम मेरिट और गोल्ड मेडलिस्ट की सूची तैयार करने में कठिनाई आ रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस संबंध में महाविद्यालयों को लगातार निर्देश जारी कर रहा है। अंक अपलोड कराने के लिए अब तक पांच बार पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन कई महाविद्यालयों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। ऐसे में राजभवन के नए निर्देशों के बाद विश्वविद्यालय के सामने निर्धारित समय में गोल्ड मेडलिस्ट की सूची तैयार करने और उत्तर पुस्तिकाओं को वेबसाइट पर अपलोड करने की चुनौती बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली विभाग ने बिना सहमति बढ़ाया विद्युत भार:शामली में हजारों उपभोक्ताओं को मिले मैसेज, अब देना होगा अधिक फिक्स चार्ज
    Next Article
    रात में झमाझम बारिश के बाद सुबह उमस से राहत:आगरा के तापमान में फिर 3.3°C की गिरावट, 9 जुलाई तक बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment