Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रात में झमाझम बारिश के बाद सुबह उमस से राहत:आगरा के तापमान में फिर 3.3°C की गिरावट, 9 जुलाई तक बारिश के आसार

    10 hours ago

    1

    0

    आगरा में शुक्रवार रात को झमाझम बारिश के बाद शनिवार सुबह भीषण उमसभरी गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहावना हो गया है। आज दिन में भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 9 जुलाई बारिश की संभावना जताई है। इधर, एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को दिन के तापमान में 3.3°C की कमी आई। गुरुवार को अधिकतम तापमान जहां 37.6°C था वहीं, शुक्रवार को ये गिरकर 34.3°C पर आ गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.7°C रहा। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति यूपी में मानसून दस्तक दे चुका है। मगर, आगरा में बादल ज्यादा बेहरमान नहीं हो रहे। मौसम विभाग 1 जुलाई से हर रोज बारिश की संभावना जता रहा है लेकिन यहां अपेक्षित बारिश नहीं हो रही। शुक्रवार सुबह कुछ इलाकों में हुई बारिश के बाद रात को पूरे शहर में बारिश हुई। इससे पहले गुरुवार को दिन में भीषण गर्मी रही। उमस ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया। सूरज की लुका-छुपी के बीच बादलों का आना-जाना लगा लेकिन न तो बारिश हुई और न ही बूंदाबांदी। ऐसे में उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को बादलों की आवाजाही के बीच एक-दो दौर की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। आज बारिश-बूंदाबांदी का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। 9 जुलाई तक आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इस बीच तापमान में गिरावट हो सकती है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोल्ड मेडलिस्ट की उत्तर पुस्तिकाएं वेबसाइट पर प्रदर्शित:राजभवन ने विश्वविद्यालयों को दिए निर्देश, मूल्यांकन में आएगी पारदर्शिता
    Next Article
    संभल में 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के लिए भूमि खरीदी:PWD और प्रशासन ने 22 ग्रामीणों से छह बीघा जमीन का बैनामा कराया, एक करोड़ रुपए मिलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment