Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोमती नदी संरक्षण को 'जीवन यात्रा' की घोषणा:यूथ इन एक्शन निकालेगा 1500 किमी लंबी यात्रा, 15 फरवरी से होगी शुरू

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में मंगलवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें सामाजिक संगठन 'यूथ इन एक्शन' ने गोमती नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए 'गोमती जीवन यात्रा' निकालने की घोषणा की। यह यात्रा 15 फरवरी 2026 को गोमती के उद्गम स्थल माधोटांडा (पीलीभीत) से शुरू होगी और 13 मार्च 2026 को गंगा-गोमती संगम (वाराणसी-गाजीपुर) पर समाप्त होगी। लगभग 1500 किलोमीटर लंबी यह यात्रा गोमती के तटवर्ती जिलों से होकर गुजरेगी। इसका उद्देश्य समाज, युवाओं, किसानों, बुद्धिजीवियों और प्रशासन को एक मंच पर लाना है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक शतरुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोमती केवल एक नदी नहीं, बल्कि संस्कृति, खेती और भविष्य की जीवनरेखा है। उन्होंने इस यात्रा को समस्याओं के बजाय समाधान की दिशा में एक जनआंदोलन बताया। नदी संरक्षण के प्रति जागरूक किया यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर नदी पूजन, गोमती वंदना, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान अनिवार्य रूप से चलाए जाएंगे। स्कूल-कॉलेज, ग्राम चौपाल, नगर संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नदी संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह यात्रा पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, नैमिषारण्य, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी और गाजीपुर सहित कई प्रमुख जिलों से होकर गुजरेगी। संगठन ने जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। उनका संदेश है कि नदी बचेगी, तभी जीवन और भविष्य सुरक्षित रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दो दिवसीय नवप्रवर्तक महोत्सव शुरू:रमेश चंद्र ने किया उद्घाटन, 1200 से अधिक आगंतुक पहुंचे
    Next Article
    युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप किया:निकाह का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment