Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप किया:निकाह का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर केस दर्ज

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर में एक युवती से दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि फेसबुक के जरिए दोस्ती करने के बाद एक युवक ने युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद निकाह का झांसा देकर कई दिनों तक उसका शारीरिक शोषण किया गया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मसवानपुर निवासी पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात कुलीबाजार निवासी अजहर से फेसबुक पर हुई थी। अजहर ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर कुलीबाजार स्थित अपने दोस्त के कमरे में ले जाकर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई। इसके बाद उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। इन्हीं तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बीते सितंबर में आरोपी अजहर ने मसवानपुर में एक फ्लैट किराए पर लिया। उसने युवती को निकाह का झांसा देकर उससे गृहस्थी का सारा सामान खरीदवा लिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता की मां के गहने भी जबरन अपने पास रख लिए। जब पीड़िता ने निकाह के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के निकाह करने की बात कहने पर आरोपी ने अपनी बहन और एक अन्य व्यक्ति को बुला लिया। उन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने 30 दिसंबर को रावतपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाकर छोड़ दिया और कई बार थाने जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।आखिरकार, पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोमती नदी संरक्षण को 'जीवन यात्रा' की घोषणा:यूथ इन एक्शन निकालेगा 1500 किमी लंबी यात्रा, 15 फरवरी से होगी शुरू
    Next Article
    सीतापुर में बुजुर्ग की आग में जलकर मौत:गैस सिलेंडर के रिसाव से घर में लगी आग, अकेले रहते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment